scriptप्रेम प्रकरण की रंजिश में युवक की हत्या | Murder of youth in love affair | Patrika News

प्रेम प्रकरण की रंजिश में युवक की हत्या

locationसूरतPublished: Sep 22, 2018 10:26:57 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

सात जनों ने पेट्रोल पंप पर घेर किए धारदार हथियारों से वार

patrika

प्रेम प्रकरण की रंजिश में युवक की हत्या

सूरत. सणिया गांव में एक पेट्रोल पंप शुक्रवार देर रात प्रेम प्रकरण की रंजिश में सात जनों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के संबंध में डिंडोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ङ्क्षडडोली महादेवनगर निवासी अशोक सपकाले, महाराणा प्रताप चौक केसर भवानी सोसायटी निवासी विशाल सपकाले व अन्य पांच जनों ने मिलकर डिंडोली शिव साईं सोसायटी निवासी राजेश पुत्र सिद्धनाथ खेरनार (37) की हत्या कर दी। अशोक को आशंका थी कि राजेश के उसकी विवाहित पुत्री के साथ प्रेम संबंध है। जिसको लेकर पहले भी उसके साथ उसका विवाद हो चुका था।
जमीन दलाली व लोन एजेन्ट के रूप में काम करने वाले राजेश को अशोक ने उसकी पुत्री से दूर रहने के लिए कहा था। शुक्रवार रात राजेश गणपति देखने के लिए सणिया गांव में उसकी पुत्री की सोसायटी पर गया। वहां अशोक के साथ उसका विवाद हुआ।
वहां से वह सणिया गांव स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा। वहां भी अशोक व विशाल के साथ उसकी कहा सुनी हुई। रात साढ़े ग्यारह बजे उन दोनों ने अपने पांच और साथियों को बुला लिया। फिर उन्होंने राजेश पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। घटना के संबंध में राजेश के बड़े भाई रविन्द्र खेरनार की प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की खोज शुरू कर दी है।
पांच माह पूर्व कार जलाई थी


सूत्रों का कहना है कि मृतक राजेश भी विवाहित था और तीन संतानों का पिता था। पांच माह पूर्व अप्रेल में अशोक के साथ उसका विवाद हुआ था। अशोक को आशंका थी कि वह उसकी पुत्री को फंसाने का प्रयास कर रहा था। विवाद होने पर अशोक ने उसकी कार जला दी थी।
सात जनों ने पेट्रोल पंप पर घेर किए धारदार हथियारों से वार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो