scriptमां अस्पताल में थी और पिता पुत्री से करता था हेवानियत | Minor girl accused of raping her father | Patrika News
सूरत

मां अस्पताल में थी और पिता पुत्री से करता था हेवानियत

– नाबालिग पुत्री ने सगे पिता पर लगाया बलात्कार का आरोप – आरोपित पिता का गिरफ्तार

सूरतNov 11, 2018 / 10:17 pm

Dinesh M Trivedi

file

मां अस्पताल में थी और पिता पुत्री से करता था हेवानियत

सूरत. शहर के अमरोली क्षेत्र में फिर रिश्तों की मर्यादा को तार तार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक चौदह वर्षीय किशोरी ने अपने सगे पिता पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए अमरोली पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक कोसाड़ आवास क्षेत्र में रहने वाला आरोपित युवक 40 वर्ष का है तथा पेशे से ऑटो रिक्शा चालक है। वह पिछले चार वर्षो से उसकी चौदह साल की सगी पुत्री का यौन शोषण कर रहा था। २०१४ में एक दिन रात में उसने पीडि़ता के गुप्तांगों के साथ छेड़छाड़ की थी। उस दौरान पीडि़ता ने इस बारे में उसकी माता को बताया था लेकिन उसने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उसके बाद भी उसने कई बार यौनांगों के साथ छेड़छाड़ की।
उसके बाद जब उसकी माता बड़ा भाई घर पर नहीं थे। उस दौरान उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही इस बारे में किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़ता ने पिता की इस करतूत के बारे में माता को बताया। उसने आरोपित के बड़े भाई से बात की। उन्होंने मिलकर आरोपित को समझाया और बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की। फिर भी आरोपित उसके साथ छेड़छाड़ करता रहता था।

माता की मौत के बाद सामने आया मामला


पुलिस ने बताया कि महीना भर पूर्व पीडि़ता की माता किसी काम से डूमस गई थी। उस दौरान मोटरसाइकिल से गिरने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोंट लग गई और वह कोमा में चली गई। माता को अस्पताल में भर्ती किए जाने पर पिता से परेशान पीडि़ता अपने मामा के घर चली आई। कुछ दिन पूर्व अस्पताल में उपचाराधिन माता की मौत हो गई। पीडि़ता के मामा दिपावली पर उसे पिता के घर ले जाने लगे तो उसने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। जब मामा ने कारण पूछा तो उसने पिता की करतूत के बारे में बताया। इस पर वह शनिवार रात उसे अमरोली पुलिस थाने ले आए।

मामला दर्ज आरोपित गिरफ्तार


पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया और स्मीमेर अस्पताल में पीडि़ता का मेडिकल टेस्ट करवाया। पुलिस ने बताया कि अभी टेस्ट की रिर्पोट नहीं मिली हैै लेकिन आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो