scriptसोमवार से शुरू होंगे लूम्स कारखाने | Looms factory will start from Monday | Patrika News

सोमवार से शुरू होंगे लूम्स कारखाने

locationसूरतPublished: Nov 17, 2018 08:25:23 pm

Submitted by:

Pradeep Mishra

पूर्ण तौर से खुलने में लगेगा एक सप्ताह का समय

file

सोमवार से शुरू होंगे लूम्स कारखाने

सूरत
दिवाली वेकेशन के बाद शहर के कई क्षेत्रों के लूम्स कारखाने सोमवार से खुल जाएंगे। हालाकि अभी भी कई लूम्स संचालक और श्रमिक बाहर गए होने के कारण संपूर्ण तौर से खुलने में एकाध सप्ताह का समय और लग सकता है।
इस बार कपड़ा उद्योग में दिवाली वेकेशन एक सप्ताह पहले रहा और दिवाली वेकेशन भी ज्यादा रहा। मंदी के कारण कपड़़ा उद्यमियों के पास स्टोक होने के कारण उद्यमियों ने दिवाली वेकेशन 10 दिन ज्यादा करने का फैसला किया। सामान्य तौर पर लाभ पांचम पर लूम्स कारखाने खुल जाते हैं, लेकिन इस बार नहीं खुले। कई क्षेत्रों के लूम्स कारखाने सोमवार से खुलेंगे। कपड़ा उद्यमियों का कहना है कि सोमवार से कपड़ा के कारखानें खुल जाएगें लेकिन अभी भी कई संचालक और अन्य राज्यों के श्रमिक सूरत नहीं पहुंचे इसलिए अभी भी कारखाने शुरू होने में एकाध सप्ताह का समय लगेगा।
भारत डायमंड बूर्स में सिन्थेटिक हीरों के व्यापार की मांग
सिन्थेटिक हीरों के व्यापार से परहेज कर रहे मुंबई के हीरा व्यापारी अब सिन्थेटिक हीरों के व्यापार की ओर अग्रसर हुए हैं। मुंबई स्थित भारत डायमंड बूर्स के कुछ व्यापारियों ने सिन्थेटिक हीरों के व्यापार से प्रतिबंध हटाने की मांग की है।
हीरा उद्योग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ वर्षो पहले भारत डायमंड बूर्स में सिन्थेटिक हीरों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाया गया था। इस कारण यहां से सिन्थेटिक हीरों का व्यापार नहीं हो पा रहा था। भारत डायमंड बूर्स में कुछ व्यापारी सिन्थेटिक हीरों के व्यापार से जुड़़े हैं। पिछले कुछ महीनों में सिन्थेटिक हीरों का बढ़ता व्यापार देखते हुए भारत डायमंड बूर्स के व्यापारी भी सिन्थेटिक हीरों का व्यापार करना चाह रहे हैं। उन्होंने भारत डायमंड बूर्स के मैनेजमेन्ट के समक्ष अपनी मांग रखी है। इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। सभी व्यापारियों की सहमति से इस पर निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नेचुरल डायमंड और सिन्थेटिक हीरों में सामान्य नजर से अंतर ढूंढ पाना मुश्किल है। इसलिए कई बार कुछ चीटर व्यापारी असली हीरों के साथ सिन्थेटिक हीरे मिलाकर भी बेच देते हैं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो