scriptजानिए प्रतिबंध के बावजूद ऐसा क्या बेच रहे थे दुकानदार | Know what the seller was selling in spite of the ban | Patrika News

जानिए प्रतिबंध के बावजूद ऐसा क्या बेच रहे थे दुकानदार

locationसूरतPublished: May 22, 2019 11:22:04 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

नवसारी नगरपालिका ने कर दी कार्रवाईजब्त की 541 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक

patrika

जानिए प्रतिबंध के बावजूद ऐसा क्या बेच रहे थे दुकानदार


नवसारी. नवसारी शहर में 50 माइक्रोन से नीचे की प्लास्टिक बेचने और उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। नगर पालिका ने इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की थी, लेकिन उसके बावजूद कई दुकानदारों द्वारा नियम कायदे को ताक पर रखते हुए 50 माइक्रोन से नीचे की प्लास्टिक बैग बेचने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। बुधवार को नवसारी नपा के अधिकारियों ने जवाहरलाल नेहरु शॉपिंग सेन्टर स्थित प्लास्टिक विक्रेताओं के यहां छापेमारी की। इस दौरान गीता प्लास्टिक से 136 किलो, टिक टॉक इंटरप्राइज से 258 किलो और मारुति प्लास्टिक से 147 किलो समेत 541 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। तीनों दुकानदारों पर एक -एक हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। नपा ने आगे भी इस तरह की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
patrika
विजलपोर नपा ने 65 किलो जब्त की प्लास्टिक बैग
विजलपोर नगरपालिका ने भी 50 माइक्रोन से नीचे की प्लास्टिक बेचने व उपयोग करने पर लगे प्रतिबंध को अमल कराने के लिए नपा मुख्य अधिकारी जीके चंडप्पा के आदेश पर नपा सेनेटरी इंस्पेक्टर मोहन आहीर, आडिटर भरत पटेल व अन्य अधिकारियों ने शहर के मुख्य रोड स्थित बैंक आफ इंडिया के पास से गोपाल नगर तक 33 दुकानों में अचानक जांच की। जांच के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां बेचने व उपयोग करने का मामला सामने आया। इससे नपा ने 33 दुकानों से 65 किलो प्लास्टिक बैग जब्त किया और दुकानदारों से 5300 रुपए का जुर्माना भी वसूला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो