script

KITE FESTIVAL : दुकानों पर चाइनीज मांझे की जांच, कई दुकानों से एकत्र किए नमूने

locationसूरतPublished: Jan 15, 2019 08:16:06 pm

वन विभाग की टीम पहुंची डबगरवाड़ और भागल पतंग बाजार, किया जागरूक

surat

KITE FESTIVAL : दुकानों पर चाइनीज मांझे की जांच, कई दुकानों से एकत्र किए नमूने

सूरत.

मकर संक्रांति का त्योहार सुरक्षित रूप से मनाया जाए, इसके लिए वन विभाग की ओर से शहर के पतंग बाजार में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों पर चाइनीज मांझे का निरीक्षण किया गया। कई दुकानों से मांझे के नमूने भी एकत्र किए गए। चाइनीज मांझे के कारण हो रहे खतरों से भी ग्राहकों को आगाह किया गया।
सुरक्षित उत्तरायण को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से खुशियां बांटें, मौत नहीं… जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को शहरवासियों, स्कूलों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने सराहा और सुरक्षित उत्तरायण मनाने का संकल्प किया। मांझे के व्यापारियों ने भी अभियान को सराहते हुए चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं करने और किसी अन्य को भी नहीं करने देने की भी शपथ ली। सरकारी स्तर पर वन विभाग की ओर से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को वन विभाग के अधिकारी शहर के पतंग बजार पहुंचे। वहां पर मांझे की बिक्री करने वाले व्यापारियों की दुकानों और मांझे की घिसाई करने वालों का निरीक्षण किया। कई जगहों से जांच के लिए नमूने भी लिए। इसके बाद अधिकारियों ने व्यापारियों को चाइनीज मांझा और तेज धार वाले मांझा नहीं बेचने का आग्रह किया। उन्होंने ग्राहकों को भी चाइनीज मांझे और तेज धार मांझे के के खतरे बताए। वन विभाग के साथ कई एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
पत्रिका की ओर से पिछले कई दिनों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें बताया जा रहा है, चाइनीज मांझे का उपयोग खतरनाक है। स्कूलों में भी पिछले कई दिनों से जागरुकता फैलाने के लिए बच्चे और शिक्षक शपथ ले रहे हैं तथा परिवार के लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं।

जागरूक करने के लिए गए थे बाजार
मकर संक्रांति में चाइनीज मांझे और तेज मांझे के कारण जान का खतरा बना रहता है। कई इंसानों की जान जा चुकी है। पक्षियों पर अधिक खतरा मंडराता है। पशुओं को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए वन विभाग की टीम और कई एनजीओ साथ मिलकर पतंग बाजार पहुंचे। वहां पर व्यापारियों के साथ खरीदारी के लिए आए ग्राहकों को भी जागरूक किया गया।
पुनीत नायर,
डिस्ट्रिक्ट फोरेस्ट ऑफिसर, सूरत

ट्रेंडिंग वीडियो