scriptकिशोरी को जलाकर मार दिया, अब जेल में उम्र भर रहेगा कैद | Killing the teenager, now imprisoned in jail for life | Patrika News

किशोरी को जलाकर मार दिया, अब जेल में उम्र भर रहेगा कैद

locationसूरतPublished: May 30, 2019 06:02:25 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

नौ हजार रुपए जुर्माना भी लगाया

patrika

किशोरी को जलाकर मार दिया, अब जेल में उम्र भर रहेगा कैद


वलसाड. उमरगाम के ममकवाड़ा में 19 अक्टूबर 2015 को 15 वर्षीय किशोरी को जलाकर मारने के आरोपी को दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा नौ हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। यह जमा न करने पर दो साल नौ महीने की अतिरिक्त सजा का भी आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार उमरगाम तहसील के ममकवाड़ा के स्कूल फलिया निवासी 15 वर्षीय किशोरी पर केरोसीन डालकर जला दिया गया था। उसे सिविल अस्पताल सिलवासा में भर्ती करवाया गया था। जहां उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया था कि नारगोल दराया फलिया निवासी हरीश जीवण भंडारी ने उसे जलाया है। उसने आरोप लगाया कि हरीश उसे अक्सर मोबाइल में अश्लील फिल्में दिखाकर संबंध बनाने का दबाव डालता था। अस्पताल में उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई थी। उमरगाम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हरीश को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में मामला कोर्ट में जाने पर सुनवाई चल रही थी। बुधवार को केस पर फैसला देते हुए जज ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कैद की सजा सुनाई और नौ हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना न भरने पर उसे दो साल नौ महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
जुआ खेलते आठ गिरफ्तार
वापी. भिलाड़ पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सरीगाम लक्ष्मी विद्यापीठ के पीछे डुंगरी फलिया विस्तार के डुंगर पर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम को पुलिस ने मुखबिर से खबर मिलने के बाद यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मौके से दिलीप उर्फ दीपू चंपकलाल, भरत छगन, समीरखान, इमरान खान, दत्तू वारली, दिलीप वारली, रसिक वाडु और जिगर प्रेमा आहीर को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस अवसर पर आरोपियों के पास से 26 हजार 320 रुपए, दाव पर रखे 12 सौ रुपए, सात मोबाइल, चार मोटरसाइकिल समेत 1.66 लाख का सामान जब्त किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो