scriptबैंकॉक के लिए शुरू हो सकती है उड़ान | Flight may start for Bangkok | Patrika News

बैंकॉक के लिए शुरू हो सकती है उड़ान

locationसूरतPublished: Feb 18, 2019 09:21:13 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

दुबई, बैंकॉक, दोहा, कतर, सिंगापुर सूरतीयों के पसंदीदा डेस्टिनेशन

surat photo

बैंकॉक के लिए शुरू हो सकती है उड़ान

सूरत.

वी वर्क फोर वर्किंग एयरपोर्ट ग्रुप के संजय जैन के मुताबिक सूरत से दूसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान बैंकॉक के लिए शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया कि एक एयरलाइंस के अधिकारियों से बातचीत हुई है। संस्था की नई उड़ान शुरू करने के लिए बैठकें हुई हैं। दुबई, बैंकॉक, दोहा, कतर, सिंगापुर सूरतीयों के पसंदीदा डेस्टिनेशन है।
पहली फ्लाइट से शारजाह से सूरत आए यात्रियों को दिया सर्टिफिकेट

एयर इंडिया एक्सप्रेस की शनिवार को शारजाह से सूरत आई पहली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के यात्रियों को विमान कंपनी की ओर से सर्टिफिकेट दिया गया। इस फ्लाइट में 76 यात्री सूरत पहुंचे थे। फ्लाइट को लेकर सूरतीयों के साथ-साथ विमान कंपनी के अधिकारियों में भी जोश था। उन्होंने जोश को देखते हुए ही यात्रियों को यह सर्टिफिकेट दिए।
सोशल मीडिया पर छाई उड़ान

सूरत में अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लेकर सोशल मीडिया पर भी जोश देखने को मिला। रात 11.45 बजे शारजाह से सूरत की पहली फ्लाइट स्मार्ट सिटी के एयरपोर्ट पर उतरी तो भव्य स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर फ्लाइट के वीडियो और फोटो शेयर किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो