scriptसमुद्र किनारे महाआरती में उमड़े श्रद्धालु | Fellow pilgrims in Mahatatti on the seashore | Patrika News

समुद्र किनारे महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

locationसूरतPublished: Nov 20, 2018 07:25:13 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

सैकड़ों दीपकों के साथ की गई आरती

patrika

समुद्र किनारे महाआरती में उमड़े श्रद्धालु


दमण. देवउठनी एकादशी पर यूथ एक्शन फोर्स द्वारा समुद्र किनारे महाआरती का आयोजन किया गया। सोमवार संध्या के समय नानी दमण जेटी समुद्र नारायण समुद्र तट पर आयोजित महाआरती में संजय महाराज के शिष्यों सहित अन्य पंडि़तों ने एक साथ सैकड़ों दीपक जलाकर आरती की गई। आरती के साथ मंत्रोच्चार किए गए। संध्या के समय सैकड़ों दीपक से महाआरती का दृश्य आकर्षक था। संजय महाराज ने बताया कि गंगा नदी की तरह समुद्र का भी महत्व है और शास्त्रों में समुद्र का भी उल्लेख होता है। लोगों को समुद्र किनारे महाआरती का लाभ मिले, इसके लिए कार्यक्रम किया गया।
patrika
 

पर्यटकों ने भी इस महाआरती में भाग लिया

आयोजक उमेश पटेल ने बताया कि दमण में अन्य राज्यों के लोग भी रहते हैं। यहां सभी उत्सव मिलकर मनाते हैं। दमण के लोग काशी जाते हैं और वहां से विचार आया कि दमण में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित हो। स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भी इस महाआरती में भाग लिया। उन्होंने बताया कि वर्ष में एक बार बड़े स्तर पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत
वलसाड. शहर के बेचर रोड पर एक ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार लीलापुर निवासी भावेश, नितिन और भाविन एमएच 01 क्यूए 4251 नंबर मोपेड पर घर से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। बेचर रोड पर पावर हाउस के पास जीजे 15 वाईवाई 7202 नंबर ट्रक ने मोपेड को टक्कर मार दी। इसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एम्बुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां भाविन और नितिन की मौत हो गई। जबकि भावेश की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी पर सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंच थी। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मृतक दोनों युवक मुंबई के निवासी थे और इन दीपावली में अपने रिश्तेदार के यहां घूमने आए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो