scriptबैंक की विभिन्न सेवाओं और ऋण के बारे में विस्तार से जानकारी दी | Detailed information about various services and loans of the bank | Patrika News

बैंक की विभिन्न सेवाओं और ऋण के बारे में विस्तार से जानकारी दी

locationसूरतPublished: Nov 06, 2018 09:18:39 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

संपर्क अभियान में लोगों को दी जानकारी

surat photo

बैंक की विभिन्न सेवाओं और ऋण के बारे में विस्तार से जानकारी दी

भरुच.

इलाहाबाद बैंक अंकलेश्वर शाखा की ओर से सोमवार को राजपीपला मार्ग पर नालंदा हाइस्कू ल में मोहल्ला संपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न सेवाओं और ऋण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अशोक झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

फायरिंग का मामला- झगडिय़ा पंचायत उपप्रमुख के पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

भरुच.

झगडिया तहसील के रायसिंगपुरा गांव में जन्मदिन पार्टी में हवा में छह राउंड फायरिंग करने के मामले में प्रियांक देसाई के खिलाफ उमल्ला पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रियांक देसाई झगडिय़ा तहसील पंचायत के उपप्रमुख प्रकाश देसाई का पुत्र है और वड़ोदरा के महाराज सयाजी राव विश्वविद्यालय में छात्र संगठन का प्रमुख भी है।

वड़ोदरा की महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के छात्र संगठन प्रमुख और झगडिया तहसील पंचायत के उपप्रमुख प्रियांक देसाई ने अपनी जन्मदिन पार्टी पर हवा में छह राउंड फायरिंग की थी। वीडियो वायरल होने पर उमल्ला पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस जांच में प्रियांक देसाई की ओर से झगडिया के रायसिंगपुरा गांव स्थित फार्म हाउस में फायरिंग की बात सामने आई। उमल्ला पुलिस के एएसआई कानजी भाई ने प्रियांक देसाई के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत की। इस मामले में आरोपी प्रियांक देसाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

भाजपा भरुच तहसील आदि जाति के उपप्रमुख पर जानलेवा हमला

भरुच. शहर के स्टेशन मार्ग पर एक युवक पर बाइक सवार दो लोगों ने बैट व चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक भाजपा भरुच तहसील आदि जाति के उपप्रमुख है। घटना के बाद लोगों ने घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही भरुच विधायक दुष्यंत पटेल, वागरा के विधायक अरुण सिंह रना, पूर्व विधायक रमेश मिस्त्री, भाजपा नेता धर्मेश मिस्त्री सहित अन्य नेता घायल भाजपा कार्यकर्ता से मिलने अस्पताल पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जाडेश्वर निवासी महेश निजामा सोमवार देर शाम घी कुडिया क्षेत्र में बैनर लेने गए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने महेश के सिर पर बैट और गले पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल महेश निजामा को शहर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले की वजह ज्ञात नहीं हो सकी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो