scriptडांग जिला पंचायत प्रमुख की भाजपा में वापसी | Dang District Panchayat chief's return to BJP | Patrika News

डांग जिला पंचायत प्रमुख की भाजपा में वापसी

locationसूरतPublished: Jun 25, 2018 11:14:45 pm

Submitted by:

Pradeep Mishra

बीबीबेन चौधरी ने अपने पति और जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश डोन के साथ भाजपा में वापसी कर ली

file

डांग जिला पंचायत प्रमुख की भाजपा में वापसी

वांसदा.

गत दिनों कांग्रेस के सहयोग से डांग जिला पंचायत प्रमुख चुनी गई बीबीबेन चौधरी ने सोमवार को अपने पति और जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश डोन के साथ भाजपा में वापसी कर ली। उन्होंने दावा किया कि वे हमेशा से भाजपा में ही थे। जिला भाजपा प्रमुख रमेश डोन ने कहा कि चुनाव के दौरान भूमिगत होना रणनीति का एक हिस्सा था।
डांग जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान अपनी पत्नी को प्रमुख बनाने के लिए जिला भाजपा प्रमुख रमेश डोन ने बगावत करते हुए कांग्रेस के सहयोग से पत्नी का नामांकन करवाया था। बाद में कांग्रेसियों के सहयोग से जिला पंचायत की कुर्सी पर पत्नी को काबिज भी करवाया था। हालांकि उस दौरान भी भाजपाइयों ने दोनों के पार्टी में होने का दावा करते हुए अपनी पार्टी की ही जीत बताया था। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद बीबीबेन चौधरी और रमेश डोन ने कांग्रेसी सदस्यों के साथ शागमहान जाकर कांग्रेसी विधायक मंगल गावित से भेंट भी की थी। इससे कांग्रेसी जिला पंचायत सीट भाजपा से छीनने की खुशी में थे, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और सोमवार को रमेश डोन और जिला पंचायत प्रमुख बनी उनकी पत्नी बीबी बेन चौधरी ने सांसद केसी पटेल की उपस्थिति में मीडिया के समक्ष आकर दावा किया कि वे और उनकी पत्नी भाजपा में ही हैं और उन्होंने पार्टी को कभी छोड़ा ही नहीं था। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व अंडरग्राउण्ड होना रणनीति का एक हिस्सा था। इससे कांग्रेसी ठगा महसूस कर रहे हैं। सांसद केसी पटेल ने भी उनके दावे का समर्थन किया।
वहीं, डंाग जिला पंचायत के उप प्रमुख चुने गए कांग्रेस के हरीश बच्छावे ने इसे भाजपा की दवाब वाली राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि रमेश डोन को कांग्रेस में शामिल होने की कोई बात नहीं की थी। मात्र जिला पंचायत प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव के संदर्भ में ही बात हुई थी। उन्होंने दावा कि इसके बाद भी जिला पंचायत में सभी समितियां कांग्रेस की रहेंगी।
डांग जिले के सुबीर में छह इंच बरसात
डांग जिले में भी बरसात ने जोर दिखाना शुरू कर दिया है। जिससे यहां प्रकृति का सौन्दर्य खिल उठा है. सोमवार को सुबह छह से दो बजे तक सुबीर में छह इंच बरसात हुई। अच्छी बरसात के कारण वघई तालुका में नदी और नाले उफान पर हैं। जिले के सापुतारा, वघई, शबरीधाम समेत सभी विस्तारों में मेघ जमकर बरसे। खेतों में पानी जमा होने से किसानों में खुशी छा गई है और किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। कई जगहों पर पानी भरने से लोगों और पर्यटकों को परेशानी भी उठानी पड़ी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो