सैकड़ों महिलाओं और युवाओं ने एकत्र होकर रास्ता बंद कर दिया
दो दिन पूर्व वीरा ढाबा के सामने एक कार चालक ने वरकुंड की दो महिलाओं आशा विश्वनाथ और मीना मिटना को टक्कर मार दी थी। इससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई थी। फरार हुए कार चालक को पकडऩे के लिए पुलिस ने दो दिन मांगे थे। दो दिनों में नतीजा नहीं निकलते देख मिटना समाज के लोगों ने डेल्टिन के निकट वरकुंड पर रास्ता जाम कर दिया। शाम पांच बजे सैकड़ों महिलाओं और युवाओं ने एकत्र होकर रास्ता बंद कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमण पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जानकारी मिलते ही दमण पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद तहसीलदार सागर ठक्कर भी मौके पर पहुंचे और समाज के अग्रणी लोगों के साथ बातचीत की। पुलिस अधीक्षक विक्रमजीत ङ्क्षसह ने भी समझाइश की, लेकिन शाम तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इसके बाद प्रशासन की टीम ने मिटना समाज के अध्यक्ष एवं अगृणी लोगों से चर्चा कर समाज के साथ आपस में बैठक करने को कहा। रात 8 बजे रोड पर ही समाज के लोगों की बैठक हुई, जिसमें निर्णय किया गया कि प्रत्येक पीडि़त परिवार को 20 लाख रुपए का मुआवजा मिले। साथ ही आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाए। समाज की बैठक के बाद यह प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक और तहसीलदार को बताया गया कि वह लिखित में इस प्रस्ताव को स्वीकार करंे। इसके बाद रात्रि नौ बजे तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के बीच विचार विमर्श चलता रहा और समाचार लिखे जाने तक मिटना समाज के लोगों ने रास्ता जाम कर रखा था।
रास्ता डायवर्ट किया
शाम पांच बजे रास्ता जाम करने के बाद पुलिस विभाग ने वरचौकी से कॉस्टल हाइवे वाले रास्ते की तरफ वाहनों को भेजना शुरू किया गया। वहीं, वापी से दमण आने के लिए कुंता रोड का उपयोग किया गया।
शाम पांच बजे रास्ता जाम करने के बाद पुलिस विभाग ने वरचौकी से कॉस्टल हाइवे वाले रास्ते की तरफ वाहनों को भेजना शुरू किया गया। वहीं, वापी से दमण आने के लिए कुंता रोड का उपयोग किया गया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान की
दमण पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे पकडऩे के लिए एक टीम भी मुम्बई भेजी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर दमण लाया जाएगा।