scriptदस किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक थैली का जत्था बरामद | 10 kg banned plastic bag recovered | Patrika News

दस किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक थैली का जत्था बरामद

locationसूरतPublished: Jan 18, 2019 09:42:15 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

अंकलेश्वर पालिका की कार्रवाई : व्यापारियों और फेरी वालों को दी आर्थिक दंडित की नोटिस

surat photo

दस किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक थैली का जत्था बरामद

भरुच.

अंकलेश्वर में पालिका ने प्रतिबंधित 10 किलो प्लास्टिक थैली का जत्था बरामद किया। पालिका की इस कार्रवाई से प्रतिबंधित प्लास्टिक देने वाले व्यापारियों में खलबली मच गई। पालिका टीम ने व्यापारियों और फेरी वालों से 50 माइक्रोन से कम गुणवत्ता वाली थैली तथा प्लास्टिक कप जब्त किया। पालिका ने 300 रुपए का आर्थिक दंड लगाक र व्यापारियों को नोटिस दी।
अंकलेश्वर पालिका प्रमुख दक्षा बेन शाह और मुख्य अधिकारी प्रशांत पारिख के मार्गदर्शन में कर अधीक्षक आसिफ शेख, व्यवसाय कर के अधिकारी नयन कायस्थ, अभियंता रमेश पटेल, बिहारी भाई तथा अश्विन दवे की ओर से प्लास्टिक थैली बेचने वाले व्यापारियों के यहां शुक्रवार को आकस्मिक जांच की गई।
इस दौरान व्यापारियों से 50 माइक्रोन से कम गुणवत्ता वाली प्लास्टिक की थैलियो के जत्थे को जब्त किया गया। व्यापारियों से दस किलो के करीब प्लास्टिक की थैली और चाय कप के जत्थे बरामद किया। पकड़े गए व्यापारियों के पास से 300 रुपए का दंड वसूल कर नोटिस प्रदान की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो