मधुमक्खियों के हमले में 13 लोग घायल हो गए, सभी को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बड़कापारा में पीपल पेड़ के नीचे दशगात्र कार्यक्रम के तहत पूजा-पाठ चल रहा था। इसमें परिवार के सदस्य व अन्य लोग शामिल थे।
इसी दौरान पेड़ पर लगे छत्ते से उड़े मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया, इससे अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान मधुमक्खियों के हमले में नाबालिग सहित 13 लोग घायल हो गए, इनमें से कई तो मौके पर बेहोश हो गए। सभी को इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज जारी है। इनमें से एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।