script

मां पहुंची पड़ोसी के घर तो मासूम बेटी को बिना कपड़े में रोता देख उड़ गए होश, किशोर पहनने लगा कपड़े

locationसुरजपुरPublished: Mar 18, 2019 04:07:14 pm

रोती हुई मां के सीने से लिपट गई मासूम, पुलिस ने 15 वर्षीय अपचारी किशोर के खिलाफ दर्ज किया दुष्कर्म का अपराध

Girl child

Girl child

सूरजपुर. सप्ताहभर पूर्व साढ़े 5 साल की बेटी को काफी देर तक घर में न पाकर उसकी मां खोजती हुई पड़ोसी के घर पहुंची। यहां बेटी को बिना कपड़े में देख उसके होश उड़ गए। वहीं किशोर अपने कपड़े हड़बड़ी में पहन रहा था।
यह देख मां को समझते देर न लगी कि किशोर ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मां को देख बेटी भी उसके सीने से लिपटकर रोने लगी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है।

सूरजपुर शहर के पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाली महिला 10 मार्च को घर में काम में व्यस्त थी। इसी बीच उसे ख्याल आया कि उसकी साढ़े 5 वर्षीय मासूम बेटी काफी देर से घर में नहीं है।
वह उसे खोजती हुई पड़ोसी के घर पहुंची तो आहट पाकर 15 वर्षीय किशोर झटपट कपड़े पहनने लगा। वहीं महिला ने देखा तो उसकी बेटी बिना कपड़ों के है। मां को देखते ही वह उसके सीने से लिपटकर रोने लगी। बेटी से जब उसने पूछा तो पूरी बात बताई।
किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद महिला थाने पहुंची और किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बालिका का मेडिकल चेकअप कराने के बाद अपचारी किशोर के खिलाफ धारा 376 क, ख तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 10 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो