यहां डीजे बजाने वाले कर्मचारी ने उसे अकेला देखा तो उसकी नीयत बिगड़ गई और वह उसे खींचते हुए खेत की ओर ले गया। यहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। जब बालिका बेहोश हो गई तो वह भाग निकला। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकासखंड स्थित ग्राम सारसताल की 12 वर्षीय बालिका 30 मार्च को मोहल्ले में ही एक घर में शादी समारोह में गई थी। वह रात में यहीं रूक गई थी, भोर में लगभग 4 बजे प्यास लगने पर बाहर निकलकर ड्रम के पास गई।
इसी दौरान वहां डीजे बजाने वाला कर्मचारी कोरबा जिले का ग्राम पसान निवासी महेंद्र बिंझिया पहुंच गया और बालिका को अकेला पाकर उसे जबरन खेत में ले गया और यहां दुष्कर्म कर फरार हो गया। इससे बालिका बेहोश हो गई। इस घटना की जानकारी परिजन को सबह लगी।
परिजन ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। मामले में प्रेमनगर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा ३७६ व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।