script9 सालों से वरुण गांधी ने नहीं लिया वेतन के नाम पर एक भी पैसा | varun Gandhi did not take any money in name of salary for nine years | Patrika News

9 सालों से वरुण गांधी ने नहीं लिया वेतन के नाम पर एक भी पैसा

locationसुल्तानपुरPublished: Aug 06, 2018 04:00:04 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

भारतीय राजनीति में वरुण गांधी इकलौते ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने पिछले 9 सालों से वेतन के नाम पर एक भी पैसा नहीं लिया

varun gandhi

9 सालों से वरुण गांधी ने नहीं लिया वेतन के नाम पर एक भी पैसा

सुल्तानपुर. भारतीय राजनीति में वरुण गांधी इकलौते ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने पिछले 9 सालों से वेतन के नाम पर एक भी पैसा नहीं लिया। उन्होंने सिर्फ खुद ही वेतन नहीं लिया, बल्कि उन्होंने पूरे देश के करोड़पति सांसदों से अपने अपने वेतन गरीबों के लिए छोड़ने की बात कही थी।
राजनीति सेवा करने का रास्ता

वरुण गांधी गरीबों के कल्याण के लिए पिछले 9 साल से वेतन के नाम पर एक भी पैसा नहीं ले रहे हैं, बल्कि वो इसे गरीबों के लिए डोनेट कर देते हैं। वरुण गांधी ने देश के करोड़पति सांसदों का आह्वान किया था कि वे सब भी देश हित तथा गरीबों के कल्याण के लिए अपने वेतन छोड़ दें। उनका मानना है कि राजनीति पैसा कमाने का जरिया नहीं है, बल्कि राजनीति सेवा करने का साधन और रास्ता है। उनका मानना है कि यहां से बड़ी सेवा की जा सकती है। जरुरतमंद लोगों को मदद की जा सकती है।
लाभार्थी ने खुद बताया फेसबुक पर

वरुण गांधी ने राम जी गुप्ता नामक व्यक्ति को अपने तीन महीने की सैलरी से 2.50 लाख रुपये की मदद की है। रामजी ने खुद फेसबुक पर यह बात बताई है। उन्होंने लिखा है की मेरे पापा कैंसर से लड़ रहे हैं और ऐसे में वरुण भैया (सांसद वरुण गांधी) ने लाखों रूपये की मदद की है। लाभार्थी ने वरुण गांधी को दिल से धन्यवाद दिया है।
FACEBOOK POST VARUN GANDHI
सुल्तानपुर में करते हैं खूब मदद

सांसद वरुण गांधी समय-समय पर अपने संसदीय क्षेत्र आते जाते रहते हैं। लोकसभा में पिछले दिनों इन्होंने 28 गरीबों के लिए घर भी बनवाया था। उनका कहना है कि देश के किसान और जवान दोनों स्वस्थ और बढ़िया होने चाहिए। हर लिहाज से उनकी परेशानी दूर होनी चाहिए। अगर गरीबों और किसानों की परेशानी दूर होगी, तो ही देश का विकास हो सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो