script

यूपी की इस वीआईपी सीट पर गठबंधन का खेल बिगाड़ेंगे शिवपाल, अखिलेश-मायावती से पहले घोषित कर दिया प्रसपा का प्रत्याशी

locationसुल्तानपुरPublished: Jan 14, 2019 04:16:48 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी की शिवपाल यादव की पार्टी प्रत्याशी से होगी सीधी टक्कर… जानें- शिवपाल यादव ने सुलतानपर से किसे दिया लोकसभा चुनाव का टिकट

Sultanpur psp lohiya candidate

यूपी की इस वीआईपी सीट पर गठबंधन का खेल बिगाड़ेंगे शिवपाल, अखिलेश-मायावती से पहले घोषित कर दिया प्रसपा का प्रत्याशी

सुलतानपुर. जिले की एक मात्र संसदीय सीट पर सपा-बसपा गठबंधन का प्रत्याशी कौन होगा, अभी सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं। इस बीच शिवपाल यादव ने सुलतानपुर सीट के लिए अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर राजनीतिक दलों में हलचल मचा दी है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने जिला पंचायत सदस्य कमला यादव को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।
कमला यादव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा-बसपा गठबंधन खेमे में हलचल पैदा हो गई है। कारण साफ है कि कमला यादव का अपनी बिरादरी के वोटों पर गहरी पकड़ है। शिवपाल यादव की पार्टी से टिकट मिलने की दशा में यादव मतदाताओं के कमला यादव के पक्ष में ध्रुवीकरण होने की संभावना बढ़ गई है।
अंबेडकरनगर में प्रसपा की महारैली में पार्टी प्रत्याशी घोषित होने के बाद से कमला यादव लोकसभा सुलतानपुर क्षेत्र के इसौली विधानसभा क्षेत्र के बिछौरा, बल्दीराय, पारा, देहली, मायंग, बिंदेश्वरीगंज (बहुरावां) अशरखपुर कस्बे सहित कई गांवों में भ्रमण कर, 2019 के चुनाव में जिताने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण करने निकली कमला यादव ने कहा कि सपा व बसपा का जनाधर खात्मे की ओर है।
सपा-बसपा माफियाओं की पार्टी : कमला यादव
कमला देवी ने कहा कि सुलतानपुर में माफियाओं का बोलबाला है। सपा-बसपा अब माफियाओं की पार्टी बनकर रह गयी है। बसपा माफियाओं को अपनी पार्टी में शामिल कराकर अपना इरादा जता चुकी है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने बारी-बारी उत्तर प्रदेश को लूटा है। आने वाला समय प्रगतिशील लोहिया समाजवादी पार्टी का होगा।
शिवपाल यादव की तारीफ
शिवपाल सिंह यादव की तारीफ करते हुए कमला यादव ने कहा कि वह एक ऐसे नेता हैं जो प्रदेश को माफिया विहीन बना सकते हैं। इसलिए उनके कंधों को मजबूत कर पार्टी को आगे बढ़ाना है।
गठबंधन प्रत्याशी से होगी सीधी टक्कर
सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से इसौली विधानसभा क्षेत्र के मझवारा गांव की प्रधान रहीं कमला यादव वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। करीब 7 वर्ष पहले उनके लेखपाल पति रामकुमार यादव की हत्या कर दी गई थी। मामले में बसपा नेता व पूर्व विधायक चन्द्रभद्र सिंह सोनू, उनके भाई जिला पंचायत सदस्य यशभद्र सिंह मोनू और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। पति की हत्या के बाद कमला देवी ने दोनों बाहुबली भाइयों और उनके साथियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कयास लगाये जा रहे हैं चंद्रभद्र सिंह को गठबंधन का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। ऐसे में कमला यादव और बसपा के बाहुबली से सीधी टक्कर होने की संभावना है।
देखें वीडियो…

ट्रेंडिंग वीडियो