scriptयूपी इस VIP सीट पर जिसकी हुई जय-जयकार, दिल्ली में बनी उसकी सरकार | Interesting facts about Sultanpur Lok Sabha Seat | Patrika News
सुल्तानपुर

यूपी इस VIP सीट पर जिसकी हुई जय-जयकार, दिल्ली में बनी उसकी सरकार

– दिलचस्प हैं उत्तर प्रदेश की इस सीट के आंकड़े- उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों में शुमार है सुलतानुपर लोकसभा सीट- 2019 में सभी दलों के प्रत्याशियों पर टिकीं निगाहें

सुल्तानपुरApr 20, 2019 / 06:39 pm

Hariom Dwivedi

Sultanpur Lok Sabha Seat

यूपी इस VIP सीट पर जिसकी हुई जय-जयकार, दिल्ली में बनी उसकी सरकार


सुलतानपुर. यह अजीबो-गरीब संयोग है या फिर इत्तेफाक, सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से जिस भी पार्टी का कैंडिडेट जीता, केंद्र में उसी दल की सरकार बनी। यहां की जनता ने जिस भी दल या प्रत्याशी की जय-जयकार की, दिल्ली में उसी दल का नेता सिंहासन पर बैठा। इस बार भी सुलतानपुर सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी टिकट दिया है तो कांग्रेस से पूर्व सांसद डॉ. संजय सिंह चुनाव में हैं। बसपा के चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू यहां से गठबंधन के प्रत्याशी हैं।
पहली बार 1952 में हुए लोकसभा चुनाव में हुए पहली लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के टिकट पर काजमी एडोकेट ने विजय हासिल की और देश में पहली सरकार कांग्रेस की बनी और पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने। 1957 में कांग्रेस के गोविंद मालवीय को जनता ने सांसद बनाया, तो एक बार फिर कांग्रेस ने दिल्ली में सत्तारूढ़ हुई और प्रधानमंत्री फिर जवाहरलाल नेहरू बने। वर्ष 1962 में यहां से कांग्रेस के टिकट पर कुंवर कृष्ण वर्मा जीते तो भी प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ही हुए। 1967 में कांग्रेस के टिकट पर बाबू गनपत सहाय विजयी हुए, तब भी केंद्र में सरकार कांग्रेस की ही बनी और इंदिरा गांधी पहली बार देश की महिला प्रधानमंत्री बनीं। 1971 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के केएन सिंह विजयी हुए और दिल्ली में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनी।
1977 में जनता पार्टी के जुल्फिकारउल्ला को जीते, तब मोरारजी देसाई के नेतृत्व में केंद्र में जनता पार्टी की सरकार बनी। जनता पार्टी के पतन के बाद 1980 में जब लोकसभा चुनाव हुआ तो जिले से कांग्रेस प्रत्याशी गिरिराज सिंह विजयी हुए और केंद्र में इंदिरा गांधी की सरकार बनी। इंदिरा गांधी की आकस्मिक मौत के बाद 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राज करन सिंह सांसद बने तो भी प्रधानमंत्री राजीव गांधी बने थे। काफी उलटफेर के बाद 1989 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां से जनता दल के राम सिंह संसद सदस्य चुने गए तो केंद्र में जनता दल की सरकार बनी और पीएम बने वीपी सिंह।
2004 में बसपा के मोहम्मद ताहिर खान जीते तो केंद्र में यूपीए सरकार बनी, जिसके समर्थन में बसपा भी थी। बसपा ने सरकार को बाहर से समर्थन दिया था। इसी तरह जब 2009 में लोकसभा चुनाव हुआ तो कांग्रेस के सजंय सिंह विजयी हुए तो केंद्र सरकार कांग्रेस की बनी और डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बनें। 2014 में वरुण गांधी चुनाव जीते तो केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी।
दो चुनाव रहे अपवाद
1991 और 1996 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के विश्वनाथ दास शास्त्री तथा डीबी राय जीते थे, लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बन पाई। हालांकि, 1998 में हुए लोकसभा के चुनाव में यहां से भाजपा के डीबी राय दोबारा जीते तो केंद्र सरकार एनडीए की बनी और सरकार के मुखिया अटल बिहारी वाजपेयी बने।

Home / Sultanpur / यूपी इस VIP सीट पर जिसकी हुई जय-जयकार, दिल्ली में बनी उसकी सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो