script

शादी का झांसा देकर 5 साल तक महिला से बनाये शारीरिक संबंध, आरोपित जेई सहित 5 पर केस दर्ज

locationसुल्तानपुरPublished: Jul 21, 2019 06:31:34 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र का मामला

rape case

शादी का झांसा देकर 5 साल तक महिला से बनाये शारीरिक संबंध, आरोपित जेई सहित 5 पर केस दर्ज

सुलतानपुर. पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला को शादी का झांसा देकर लगातार पांच साल तक दुराचार करने वाले शिक्षा विभाग के एक अवर अभियंता एवं उसके चार सहयोगियों पर पीड़िता की तहरीर पर एसपी के आदेश से दुराचार करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से अवर अभियंता और उसके सहयोगी फरार हो गए हैं। शिक्षा महकमे के डीसी निर्माण में तैनात जेई (अवर अभियंता) ने व्याहता पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जेई और उसके 5 सहयोगियों पर केस दर्ज कर लिया है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि शिक्षा विभाग के डीसी निर्माण में तैनात जेई से उसकी मुलाकात दिसंबर 2013 में हुई थी। अवर अभियंता ने उस समय अपने आप को फैजाबाद अब (अयोध्या) में कार्यरत होने तथा अविवाहित बताया था। उसके बाद महिला का सम्पर्क आरोपी जेई से निकटता में बदल गया। महिला द्वारा एसपी को दिये गए शिकायती पत्र के अनुसार वह शादी करने के बहाने उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। आरोपी जेई को जब यह मालूम हुआ कि वह गर्भवती हो गई है तो उसने एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया दिया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
यह भी पढ़ें

रोजाना पति को नींद की गोली देकर सुला देती थी बीवी, बेडरूम में प्रेमी संग करती थी गंदा काम

जेई ने भेजा अपने बहनोई के घर
बच्चे के जन्म के बाद जेई ने महिला को अपने बहनोई के घर भेज दिया। उसके बाद जेई ने एक दिन अपने परिजनों के साथ आकर बच्चे को लेकर अपने घर चला गया। बताया जाता है कि महिला ने जब इसका विरोध किया तो जेई और अन्य लोगों ने मारपीट की और बेटे की हत्या की धमकी दी। महिला ने एसपी को बताया कि जुलाई माह में वह जेई के बहनोई के घर से भाग कर अपने पिता के घर आ गई। पिता को घटना की सारी जानकारी दी। महिला ने डीएम सी इंदुमति से मिलकर भी वाकया बताया। एसपी के निर्देश पर कुड़वार थाने में अवर अभियंता एवं उसके 5 सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
अयोध्या जिले में कार्यरत है आरोपित जेई
आरोपी अवर अभियंता आशुतोष त्रिपाठी शहर के पयागीपुर के रहने वाले हैं। इनकी पत्नी शहर में ही बेसिक प्राइमरी स्कूल शास्त्रीनगर में सहायक अध्यापिका हैं। एमडीएम प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि आरोपी जेई त्रिपाठी अयोध्या जिले में कार्यरत हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो