script

शराबीयों ने की साध्वी मंगला देवी के अपहरण की कोशिश, किया अभद्र व्यवहार

locationसुल्तानपुरPublished: Oct 01, 2018 08:03:03 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

सुल्तानपुर में दबंग ग्राम प्रधान ने साध्वी मंगला देवी का अपहरण करने की कोशिश की है

sadhvi mangla devi

शराबीयों ने की साध्वी मंगला देवी के अपहरण की कोशिश, किया अभद्र व्यवहार

सुल्तानपुर. अपराध घटने की बजाय बढ़ते ही चले जा रहा हैं। कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन ध्वस्त होती जा रही है। सुल्तानपुर में दबंग ग्राम प्रधान ने साध्वी मंगला देवी की जमीन पर कब्जा कर लिया। वहीं उनके द्वारा करवाए जा रहा मंदिर निर्माण को भी रुकवा दिया। जब साध्वी मंगला देवी ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। यही नहीं बल्कि उका अपहरण करने की भी कोशिश की गई।
नशे में धुत होकर अपहरण करने की कोशिश

जिले के बल्दीराय तहसील अंतर्गत तुलसी गांव स्थित आश्रम में कुछ गुंडों ने साध्वी मंगला देवी का अपहरण कने की कोशिश की। शोर मचाने पर बचाव के लिए जब ग्रामीण आए, तो अपहरणकर्ता भाग गए। सभी अपहरणकर्ता नशे में धुत थे। यह घटना आधी रात को हुई थी। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, योगी राज में यह घटना इस बात का उदाहरण है कि कोई भी सुरक्षित नहीं है।
शिष्यों से किया अभद्र व्यवहार

बल्दीराय तहसील के अंतर्गत साध्वी मंगला देवी का आश्रम है। यहां वे रोजाना पूजा पाठ करती हैं। फिलहाल यहां पर निर्माण का काम चल रहा है। आधी रात को कुछ गुंडे शराब के नशे में आश्रम में घुसे। वे वहां मौजूद शिष्या को गाली दे रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने साध्वी मंगला देवी का ही अपहरण करना चाहा। हालांकि, शोर मचाने पर जब गांव वाले लाठी डंडे से प्रहार करने लगे, तो किसी तरह साध्वी को बचाया जा सका। साध्वी मंगला देवी का आरोप है कि पुलिस मामले से पूरी तरह से वाकिफ है मगर फिर भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है।
बता दें कि साध्वी मंगला देवी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और इस मामले में गठित टीम जांच करने में जुटी है।

ट्रेंडिंग वीडियो