scriptदर्द से जंगल में कराहती रही गर्भवती महिला, फिर हुआ ऐसा चमत्कार, हैरान रह गए लोग | Sukma : Pregnant woman moaning in pain then happened to be such a miracle | Patrika News
सुकमा

दर्द से जंगल में कराहती रही गर्भवती महिला, फिर हुआ ऐसा चमत्कार, हैरान रह गए लोग

सरकार शिक्षा पर भले ही करोड़ों खर्च कर रही है लेकिन जागरूकता अभी तक कोसो दूर है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है ।

सुकमाAug 23, 2017 / 11:39 pm

ajay shrivastav

हैरान रह गए मुकदर्शक ग्रामीण

हैरान रह गए मुकदर्शक ग्रामीण

सुकमा. भले ही सरकार ने समाज की कुरीतियों को हटाने के लिए कितना भी योजनाएं चला ले लेकिन आज भी देश में ऐेसे कई जगह है जो कुरीतियां खत्म होने का नाम तक नहीं ले रही है। शिक्षा पर भले ही करोड़ों खर्च कर रही है लेकिन जागरूकता अभी तक कोसो दूर है। ऐसा ही एक मामला सामने आया सुकमा जिले से 25 किमी दुरी पर पड़ोसी राज्य उड़ीसा के मलकानगिरी के मथली ब्लाक में जहां पर सामाजिक बहिष्कार के चलते गर्भवती महिला दर्द से तपड़ती रही लेकिन गांव के लोग तमाशबीन बने रहे, ना ही महिला की मदद की और ना ही किसी ने महिला को पानी पिलाया।
यह समाजिक बहिष्कार की ऐसी सच्ची घटना है जो दिल दहलाने वाली है। गांव के किनारे घने जंगल में चार घंटे तक गर्भवती महिला दर्द के मारे कहराती रही। उसे देखने के लिए गांव के लोग इक्ठठा हो गए। उन गांव वालों के साथ उसकी मां भी शामिल थी। दर्द के मारे महिला पानी-पानी के लिए चिल्लाती रही लेकिन एक मां की ऐसी समाजिक मजबूरी की वो पानी नहीं पिला सकी। लेकिन गर्भवती महिला ने हिम्मत नहीं हारी और देखते ही देखते दो स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दे दिया।

यह भी पढ़ें
INSPECTOR रैंक के ट्रेकर डॉग मिन्नी को भी सरपंच पति हत्या मामले में नहीं मिला क्लू, अंतिम संस्कार के बाद पत्नी का लेगी बयान


हालांकि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एम्बूलेंस चार घंटे बाद गांव पहुंची उसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मां और बच्चे तीनों सुरक्षित और स्वस्थ्य है। सीमावर्ती जिला मलकानगिरी के मथली ब्लाक के केनडूगूड़ा गांव निवासी गर्भवती महिला गोरी पुजारी सोमवार को वो किसी काम से गांव के समीप जंगल गई थी। जब उनके पति तिरिलोचन पुजारी घर पर नहीं थे वो काम से बाहर गए हुए थे। जब वो जंगल गई तब अचानक करीब 12 बजे पेट में दर्द उठा। वो नीचे बैठ गई और दर्द के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

तभी उसकी आवाज सुनकर गावं के लोग इक्ठठे होने शुरू हो गए। जैसे ही उसकी मां को पता चला तो वो भी वहां आ गई। देखते ही देखते करीब तीस-चालीस लोग इक्ठठे हो गए। दर्द के मारे गोरी पानी.पानी चिल्लाने लगी लेकिन किसी ने पानी पिलाने की हिम्मत तक नहीं की। खबर मिलते ही गांव की मितानिन आशा दीदी वहा पहुंच गई। लेकिन उन्होंने भी हाथ नही लगाया। उसने तत्काल अस्पताल फोन कर 102 को सूचना दी।
हैरान रह गए मुकदर्शक ग्रामीण
चार घंटे तक महिला दर्द के मारे रोती रही
करीब चार घंटे तक यू ही जंगल में महिला दर्द के मारे रोती रही। इधर सूचना मिलते ही पति भी वहां पहुंच गया। लेकिन गोरी ने हिम्मत नहीं हारी और आशा दीदी की मदद से दो स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। सूचना मिलते ही एम्बूलेंस गांव पहुंच गई और शाम करीब 5 बजे महिला को मथली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर गोरी और उसके बच्चे दोनो स्वस्थ्य व सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें
राजसात वाहनों को बेधड़क सड़कों पर दौड़ा रहा विभाग, नियमों की ऐसे उड़ा रहा धज्जिया


चाह कर भी मां भी नही दे सकी पानी
सोचो किसी मां के सामने उसकी बेटी दर्द के मारे कहरा रह हो और पानी मांग रही हो तो उस वक्त चाहकर भी मां मदद नहंी कर पा रही है ऐसी स्थिति में मां को कैसा लग रहा होगा। जीं हा उस वक्त गांव वालो के साथ गोरी की मां भी वहां पहुंची थी। लेकिन समाजिक मजबूरी के आगे वो बेबस थी। चाहकर भी मदद के लिए आगे नहीं आई।

दूसरी जाति में विवाह करने से हुई थी बहिष्कृत
जानकारी के मुताबिक दो साल पहले महिला गोरी पुजारी जो कुमार, ओबीसी जाति की है। और उसका पति तिरिलोचन पुजारी भूमिया, आदिवासी है। प्रेम के चलते दोनो ने आपस में शादी कर ली। जिसके विरोध में गांव वालो ने समाजिक बैठक बुलाकर दोनो का बहिष्कार कर दिया। शादी के बाद दोनो उसी गांव में रहने लगे। लेकिन उनके घर गांव वाले ना ही जाते थे और ना ही ये लोग किसी के जाते थे।

Home / Sukma / दर्द से जंगल में कराहती रही गर्भवती महिला, फिर हुआ ऐसा चमत्कार, हैरान रह गए लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो