script

सुकमा: 300 युवाओं ने कहा – पुलिस बनने भरे फार्म, अब अगर गांव लौटे तो माओवादियों के हाथों मारे जाएंगे

locationसुकमाPublished: Feb 13, 2019 04:26:32 pm

युवाओं का कहा कि अगर गांव जाते है तो उन्हें माओवादी नहीं छोडेंगे।

CG News

सुकमा: 300 युवाओं ने कहा – पुलिस बनने भरे फार्म, अब अगर गांव लौटे तो माओवादियों के हाथों मारे जाएंगे

सुकमा. जिले के अंदरूनी क्षेत्र के सैड़कों युवा माओवादियों के लौहा लेने के लिए माओवादीगढ़ से निकलकर पुलिस भर्ती में शामिल हुए। परीक्षा हुए पांच माह बीत चुके है। अंतिम मैरिट चयनित सूची नहीं आने से परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। युवाओं का कहा कि अगर गांव जाते है तो उन्हें माओवादी नहीं छोडेंगे।
छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती परीक्षा वर्ष 2017 के लिए भर्ती निकाली गई थी। जनवरी-फरवरी 2018 में ऑनलाइन आवदेन भरा गया। जिले में 153 रिक्त पदों पर भर्ती होनी थी। दंतेवाडा में शरीरिक दक्षता परीक्षा 27 मई 2018 को हुई। इसमें शरीरिक मापदंड, प्रमाण पत्रों की छानबीन की गई। शरीरिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यिार्थियों ने 30 सितंबर 2018 लिखित को परीक्षा शामिल हुए थे। जिसका परिणाम भी आ चूका है। लेकिन इस अंतिम मेरिट सूची नहीं आने से युवाओं काफी परेशान है। सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई। माओवादी गढ़ से आए युवाओं ने अपनी समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया।

युवाओं बताया दर्द
पुलिस भर्ती परीक्षा में अधिकांश युवा माओवादीगढ़ से होने के कारण अब वे गांव भी जा कर नहीं रह सकते है। अब वे किसी तरह से यहां-वहां भटकने को मजबूर है। गंगाधर नेगी ने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया में एक साल से ज्यादा का वक्त लग गया है। गांव जाकर रह नहीं सकते है ऐसे ही बेरोजगार है। यहां रहने के लिए तमान खर्च लगाता है। जो संभव नहीं हा पा रहा है। शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द ही अंतिम सूची निकाल दें ताकि हम बेरोजगार युवाओं का भला हो सकें।

आयती सोडी ने बताया कि हम लोग बहुत अंदरूनी क्षेत्र से रहते है। अब वापस गांव नहीं जा सकते। सोमा ने कहा कि गांव में माओवादियों को खतरा मंडराते रहता है। हम लोगों पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए इसकी जानकारी उनको है। इसलिए गांव में जाना अब और अधिक दिक्कत होगी। इसमें कुछ युवाओं ने कहा कि अब एक साल हो गया भर्ती निकले। तब से घर से निकले चूके है। अब हमें दो वक्त के खाने के जुगाड़ के लिए मजदूरी करना पड रहा है। हम शासन-प्रशासन अुनरोध करते हैं कि जल्दी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करें। ताकि हम रोजगार प्राप्त हो सकें।

आवासीय सुविधाओं के साथ दिया था प्रशिक्षण
जिला पुलिस भर्ती के लिए जिला प्रशासन के मार्ग दर्शन में युवाओं को सुकमा स्थिति पुराने कलक्टर कार्यालय में पांच माह तक शरीरिक और लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। युवाओं के लिए अवासीय सुविधाओं के साथ रहने खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा मुफ्त में किया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो