scriptवर्षा से मौसम हुआ खुशनुमा | Weather : Rain in sriganganagar, Weather cahanged | Patrika News

वर्षा से मौसम हुआ खुशनुमा

locationश्री गंगानगरPublished: Jul 21, 2019 07:35:45 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

Weather : इलाके में रविवार शाम हुई वर्षा से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे पहले दिन में हवा चली तथा बादल छाए रहे। जिला मुख्यालय पर सुबह दिन की शुरुआत हवा के साथ हुई।

Weather

वर्षा से मौसम हुआ खुशनुमा


श्रीगंगानगर. इलाके में रविवार शाम हुई वर्षा से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे पहले दिन में हवा चली तथा बादल छाए रहे। जिला मुख्यालय पर सुबह दिन की शुरुआत हवा के साथ हुई ( weather )। इसके बाद हलकी धूप नजर आई लेकिन इसमें गर्मी का एहसास नहीं था। दिन चढऩे के साथ हवा भी चलती रही। शाम करीब पांच बजे के आसपास अचानक बूंदाबांदी शुरू हुई तथा बाद में यह वर्षा में बदल गई। इससे रविवार की छुट्टी का आनंद ले रहे लोगों का मजा दोगुना हो गया। शहर की सडक़ों पर कई जगह पानी जमा हो गया वहीं कई जगह कीचड़ के हालात हो गए ( sriganganagar weather )।
जिले में कई स्थानों में तेज वर्षा की जानकारी मिली है। सूरतगढ़ और सादुलशहर में वर्षा की जानकारी मिली है। इसके अलावा बीरमाना, रामसिंहपुर और जानकीदासवाला में भी वर्षा के समाचार मिले हैं ( Weather changed )।
बादल छाने से इलाके में मौसम सुहावना हो गया है ( SriGanganagar News ) । शाम के समय पार्कों में रौनक बढ़ गई है वहीं सडक़ों पर लोगों की आवाजाही भी अपेक्षाकृत अधिक रही ( hindi news )। पिछले कुछ दिन से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो