script42 जीबी की फाल पर किसानों के दो गुट आमने-सामने | Tension between two groups of farmer near village 42 GB | Patrika News

42 जीबी की फाल पर किसानों के दो गुट आमने-सामने

locationश्री गंगानगरPublished: Jun 24, 2019 06:04:53 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

श्रीबिजयनगर.

farmers

42 जीबी की फाल पर किसानों के दो गुट आमने-सामने

-तनाव की आशंका में पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा
-गांव 42 जीबी की फाल हटाने की मांग पर सुबह 55 जीबी और अन्य गांवों के किसानों ने किया था एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

क्षेत्र में गंगनहर की करणीजी वितरिका से निकलने वाले 55 जीबी माइनर पर गांव 42 जीबी के पास फाल हटाने का मामला गर्माता जा रहा है। फाल हटाने की मांग पर सोमवार सुबह गांव 55 जीबी सहित आसपास के करीब सात गांवों के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
दोपहर बाद तक बात नहीं बनने पर ये किसान अपने तमाम साथियों के साथ खुद ही फाल हटाने का दम भरते हुए गांव 42 जीबी की तरफ निकल लिए। वहीं फाल नहीं हटाने देने की बात पर अड़े गांव 42 जीबी के किसान शनिवार से ही गांव निकट फाल पर धरना दे रहे हैं। ऐसे में गांव 55 जीबी सहित अन्य सात गांवों के किसानों के गांव 42 जीबी के पास पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों तरफ से किसानों ने विरोध जताना शुरू कर दिया।
तनाव की आशंका देखते हुए किसानों के साथ ही पुलिस बल भी श्रीबिजयनगर से गांव 42 जीबी की तरफ निकल लिया। मौके पर 55 जीबी और आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीणों ने एक्सकेवेटर मंगवा ली। उनके फाल हटाने की आशंका के मद्देनजर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। इस बीच पुलिस प्रशासन ने नहर के बीचो बीच व्यवस्था संभाली तथा दोनों पक्षों को अलग- अलग रखा।
किसानों के तनाव को देखते हुए श्रीबिजयनगर पुलिस प्रशासन ने अनूपगढ़ और रायसिंहनगर से अतिरिक्त जाब्ता मांगा है। पुलिस नियंत्रण कक्ष को हालात की सूचना दी गई है।


जल संसाधन विभाग ने दिया था फाल तोडऩे का आश्वासन
गांव 42 जीबी में बनी फाल तोडऩे की मांग पर गांव 55 जीबी सहित सात गांवों के ग्रामीणों के नहर की टेल पर धरने और बेमियादी अनशन के बाद जल संसाधन विभाग ने मामला शांत करने के लिए नहर में पानी बंद होते ही 42 जीबी की फाल हटाने का लिखित आश्वासन दिया था। इसके बाद गांव 55 जीबी के किसानों का धरना और बेमियादी अनशन तो समाप्त हो गया लेकिन शनिवार को नहर में पानी बंद होते ही फाल तोडऩे के आश्वासन के विरोध में गांव 42 जीबी के किसान आ खड़े हुए। उन्होंने उसी स्थान पर धरना लगा दिया जहां पर फाल तोड़ी जानी थी।
वहीं गांव 42 जीबी की फाल हटाने की मांग कर रहे किसानों को जब फाल हटाने के स्थान पर ही धरने की जानकारी मिली तो वे भी लामबंद होने लगे और उन्होंने आंदोलन तेज कर दिया। फाल हटाने का समर्थन कर रहे गांव 44 जीबी, 46जीबी, 47जीबी, 45जीबी, 51 जीबी, 55जीबी और 56 जीबी के ये किसान सोमवार को अनूपगढ़ पंचायत समिति प्रधान पुलकित बलाना के नेतृत्व में श्रीबिजयनगर के उपखंड कार्यालय पहुंच गए तथा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहां बात नहीं बनने पर ये लोग किसानों को साथ लेकर गांव 42 जीबी की तरफ चले गए। वहां इन लोगों ने एक्सकेवेटर मशीन भी मंगवा ली लेकिन वहां पहले से मौजूद गांव 42 जीबी के किसानों तथा गांव 52 जीबी सहित सात अन्य गांवों के किसानों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो