scriptछह घंटे की हड़ताल के बाद बनी सहमति, काम पर लौटे सूरतगढ़ थर्मल के कर्मचारी | Suratgarh thermol retired railway employees strike came to an end | Patrika News

छह घंटे की हड़ताल के बाद बनी सहमति, काम पर लौटे सूरतगढ़ थर्मल के कर्मचारी

locationश्री गंगानगरPublished: Feb 21, 2019 06:12:52 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/

track

छह घंटे की हड़ताल के बाद बनी सहमति, काम पर लौटे सूरतगढ़ थर्मल के कर्मचारी

सूरतगढ़ थर्मल.

सूरतगढ सुपर तापीय परियोजना के कोल हैंडलिंग प्लांट में आने वाले कोयले के रैक खाली करने सहित अन्य रेलवे कार्यो के लिए मस्टरोल पर नियुक्त करीब 45 से अधिक सेवानिवृत रेलवे कर्मचारियों ने बुधवार रात नौ बजे से कार्य बहिष्कार कर दिया। रातभर चले वार्ताओं के दौर के बाद रात करीब तीन बजे मुख्य अभियंता से हुई वार्ता में सहमति बनी। इस पर करीब छह घंटे की हड़ताल के बाद रात साढ़े तीन बजे कर्मचारी काम पर लौटे।
कार्य बहिष्कार के कारण परियोजना में खड़ी कोयले की गाड़ी चार घंटे देरी से खाली होने के कारण थर्मल प्रशासन को रेलवे को 72 हजार रुपए डेमरेज के रूप में भुगतान करने पड़े हैं।
कर्मचारियों को मनाने में लगे अधिकारी
हड़ताल पर गए रेलवे कर्मचारियों को मनाने के लिए बुधवार को पूरी रात थर्मल के अधिकारी लगे रहे। यार्ड मास्टर ओम प्रकाश कांटीवाल ने बताया कि बुधवार रात तीन बजे मुख्य अभियंता के बुलावे पर आवासीय कॉलोनी इरेक्टर हॉस्टल में वार्ता हुई। इसमें मुख्य अभियंता के अगले दो तीन दिन में स्वयं जयपुर से फाइल पास करवा कर लाने का आश्वासन देने पर कर्मचारी काम पर लोटने पर सहमत हुए। रात तीन बजकर तीस मिनट पर रेलकर्मी काम पर लौटे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो