करणी क्षेत्र मन्दिर समिति के सुनील लवंगकर ने बताया कि पंडित राम कुमार शास्त्री के सानिध्य में सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई शनि पूजा में अधीक्षण अभियंता दीपक गुप्ता ने शनिदेव को पंचामृत स्नान करवाया और 11 किलो सरसो के तेल से महाभिषेक किया गया। इसके बाद महायज्ञ का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य यजमान सहित सुनील परिहार, जेआर सिंघल, बलवीर सहारण, मुकेश वर्मा, शैलेश शर्मा आदि ने आहुतियां दी। प्रसाद भी वितरित किया गया। करणी क्षेत्र मन्दिर के मुख्य पुजारी पंडित राम कुमार शास्त्री ने बताया कि सोमवती अमावस और शनि जयंती एक ही दिन होने का संयोग बना है। उन्होंने बताया की शाम सात बजे से शनि चालीसा का पाठ किया जाएगा और महाभोग लगाया जाएगा।