script

बरसे मेघ, मन मयूर झूमा

locationश्री गंगानगरPublished: Jul 21, 2019 07:26:41 pm

Submitted by:

sadhu singh

सादुलशहर. कस्बे सहित आसपास के गांवों में रविवार को मेघ जमकर बरसे।

heavy rain

बरसे मेघ, मन मयूर झूमा

सादुलशहर. कस्बे सहित आसपास के गांवों में रविवार को मेघ जमकर बरसे। काफी दिनों से किसानों और आमजन को बरसात का इंतजार था। लोगों ने बारिश की कामना से हवन किए और लंगर भी लगाए थे। भगवान इंद्र ने लोगों की पुकार सुनी और मेह बरसाया। क्षेत्र में बादलों का जमकर बरसना देर शाम तक जारी था। करीब एक घण्टे से हो रही है। करीब 10 अंगुल तक बरसात होने का अनुमान है। किसानों ने बताया कि बरसात से रबी की फसलों को बहुत फायदा होगा। ये बरसात फसलों के लिए अमृत के समान है। वहीं, बारानी फसल की उम्मीद भी बंधी है। आषाढ़ सूखा जाने के बाद सावन में बादलों की मेहरबानी से लोग खुश हैं। हालांकि, बरसात के कारण निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। वहीं, सडक़ों पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। बरसात से मौसम में ठंडक घुल गई। इससे लोगों का खान-पान भी बदल गया।

ट्रेंडिंग वीडियो