scriptनिजी बस पलटने से महिला की मौत, कई घायल | More then 10 injured in an accident at village 32 PS in Raisinghnagar | Patrika News

निजी बस पलटने से महिला की मौत, कई घायल

locationश्री गंगानगरPublished: May 27, 2019 06:33:57 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

रायसिंहनगर.

Accident

सीमा क्षेत्र के गांवों से सवारियां ला रही बस पलटी, दस से अधिक घायल

यात्रियों से खचाखच भरी निजी बस सोमवार को चक 31 पीएस के पास पलट गई। हादसे में चार यात्री गंभीर और कई अन्य सामान्य घायल हो गए। उपचार के दौरान करीब सत्तर वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में बस मे करीब 25 यात्रियों को चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को उपचार के लिए श्रीगंगानगर रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गई। शोर सुनकर खेतो में काम कर रहे लोग दौडकऱ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को संभाला। आपातकालीन एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी गई। कई घायलों को निजी वाहनों से चिकित्सालय लाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग हॉस्पिटल पहुंच गए।
क्षमता से अधिक सवारियां
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गांव 40 पीएस से निजी बस रायसिंहनगर के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में 31 पीएस के पास यह बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों का आरोप है कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो