scriptवृद्धाश्रम के रिकॉर्ड में पच्चीस नाम दर्ज, मौके पर मिले केवल दस वृद्ध | Inspection of old age home at Anupgarh. | Patrika News

वृद्धाश्रम के रिकॉर्ड में पच्चीस नाम दर्ज, मौके पर मिले केवल दस वृद्ध

locationश्री गंगानगरPublished: Mar 05, 2019 07:17:39 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/

Old age home

वृद्धाश्रम के रिकॉर्ड में पच्चीस नाम दर्ज, मौके पर मिले केवल दस वृद्ध

-कस्बे में सरकारी अनुदान पर चल रहे वृद्धाश्रम में मिली अनियमितताएं

अनूपगढ़.

नगरपालिका तथा तहसील के संयुक्त निरीक्षक दल ने मंगलवार को सरकारी अनुदान से चलने वाले वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उपखंड़ अधिकारी मनमोहन मीणा के निर्देश पर नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक संदीप बिश्नोई तथा तहसील कार्यालय से गिरदावर प्रभुराम ने तहसील कार्यालय के पास चल रहे वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली । इसके अलावा उन्होने वृद्धाश्रम की सफाई, उपस्थिति रजिस्टर सम्बंधी कई अन्य जानकारियां भी ली।
राजस्व निरीक्षक संदीप बिश्नोई तथा प्रभुराम ने बताया कि वृद्धाश्रम के उपस्थिति रजिस्टर में 25 वृद्धजनों के नाम संधारित थे लेकिन मौके पर केवल 10 वृद्ध ही उपस्थित पाए गए। पिछले दो दिन की उपस्थिति भी दर्ज नही की गई थी। उन्होने बताया कि मौके पर आश्रम संचालक प्रीतपाल सिंह रैना भी मौजूद नही मिले। उनसे दूरभाष पर सम्पर्क किया तो उन्होने बताया कि वे किसी कार्य के लिए श्रीगंगानगर गए हैं। आश्रम के मूवमेंट रजिस्टर में उनके श्रीगंगानगर जाने की कोई सूचना दर्ज नही की गई थी। राजस्व निरीक्षक बिश्नोई ने बताया कि मौैके पर दो वृद्ध लाल चंद पुत्र धारी राम तथा धीर सिंह पुत्र राम सिंह मिले, जिनका नाम रजिस्टर में दर्ज ही नही था।
निरीक्षक बिश्नोई ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों की रिपोर्ट उपखंड अधिकारी को दी गई है। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में सफाई के लिए निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी इसी वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान लगभग 26 वृद्धों की उपस्थिति दर्ज होने का मामला सामने आया था तथा मौके पर केवल 10 वृद्ध ही मिले थे। उपखंड़ अधिकारी मीणा ने बताया कि दोनों निरीक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर विभाग के उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो