scriptपाकिस्तान ने अपने ही सीमा क्षेत्र में दागे गोले,भारतीय जवानों को उकसाने की कोशिश | india-pak border crossing bomb blasts | Patrika News

पाकिस्तान ने अपने ही सीमा क्षेत्र में दागे गोले,भारतीय जवानों को उकसाने की कोशिश

locationश्री गंगानगरPublished: Feb 24, 2019 07:34:05 pm

Submitted by:

Rajaender pal nikka

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

border village

पाकिस्तान ने अपने ही सीमा क्षेत्र में दागे गोले,भारतीय जवानों को उकसाने की कोशिश

– पाकिस्तान की चौकी नूरजन्नत,गुलनजीम तथा हासिमखान के 3 किमी पीछे बम्ब दागने की सम्भावना

अनूपगढ़.शनिवार रात्रि पाकिस्तान द्वारा अपनी ही सीमा मे गोले दागे गए जिसकी गूंज भारत के विभिन्न गावों सहित अनूपगढ़ शहर तथा रायसिंहनगर क्षेत्र के कुछ गावों में भी सुनी गई।धमाकों की गूंज के साथ सीमा सुरक्षा बल के जवान सर्तक हो गए और धमाकों की सूचना बल के उच्चाधिकारियों को दी।सुबह होने से पूर्व ही सीमा सुरक्षा बल समादेष्टा सहित अन्य अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र की चौकियों तथा तारबंदी के नजदीक का निरीक्षण कर जवानों को सर्तक रहने के आदेश दिए।
इसके अलावा धमाके होते ही कुछ ग्रामीण घरों से बाहर आ गए और धमाकों की जानकारी ली।जानकारी के अनुसार गत रात्रि 2 बजकर 33 मिनट पर 2 मिनट के अंतराल में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सीमा चौकी शेरपुरा,चित्रकुट तथा शिवनी में पाकिस्तान की तरफ से बम्ब के 2 तेज धमाके सुनाई दिए,धमाके इतने जबरदस्त थे कि भारतीय सीमा के गांवों के घरों के दरवाजे खिड़कियां तक हिल गए। सूचना पर बल के अधिकारियों के अलावा स्थानीय पुलिस अधीक्षक सोहन राम बिश्रोई ने सीमा क्षेत्र का दौरा किया।
इस घटना के सम्बंध में उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ बातचीत की है।पाकिस्तान ने जीरो लाइन के पार पाकिस्तान की सीमा चौकी नूरजन्न्त,गुलनजीम तथा हासिमखान पोस्ट के 3-4 किलोमीटर पीछे अपनी ही सीमा क्षेत्र में सम्भवतया 2 बम्ब गोले दागे थे जिन धमाको की गूंज भारतीय सीमा तक पहुंची है। पाकिस्तान की यह पोस्ट भारतीय सीमा चौकी की पोस्ट शेरपुरा,चित्रकूट तथा शिवनी के पास है। धमाकों की आवाज के.के.टिब्बा तथा कैलाश पोस्ट पर भी सुनी गई,लेकिन धमाकों का केद्र शेरपुरा,चित्रकुट तथा शिवनी के नजदीक रहा होगा।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक बसे गांवोंं में जनजीवन सामान्य है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का मनोबल उंचा है।ग्रामीण ऐसी घटनाओ से भयभीत होने वाले नही है।पुलिस उपाधीक्षक बिश्नोई ने बताया कि सम्भवतया पाकिस्तान का सैन्य अभ्यास चल रहा हो जिसके तहत यह धमाके हुए है,या यह भी सम्भव है कि भारतीय जवानों को उकसाने के लिए पाकिस्तान की तरफ से यह हरकत की गई है। यह धमाके रात्रि के समय हुए है इसलिए सैन्य अभ्यास कम और भारतीय जवानों को उकसाने की प्रक्रिया अधिक महसूस की जा रही है।
इस बारे में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि बम्ब किस लोकेशन पर दागे गए यह बताना सम्भव नही है लेकिन पाकिस्तान की तीनों सीमा चौकियों के पास किसी स्थान पर ही उक्त घटना हुई है।
रात की घटना के बाद कई तरह की हो रही बाते गत रात्रि पाकिस्तान की तरफ से बम्ब गोलों के बाद सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को लगा की पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा पर गोलाबारी शुरु कर दी है,लेकिन दो मिनट में बम्ब की आवाज बंद होने के बाद ग्रामीणों में रात की घटना के बारे में उत्सुकता हो गई तथा बम्ब गोलों की आवाजों के अलावा लडाकू विमान जैसे वायुयान की आवाज तथा आसमान में तेज रोशनी होने की चर्चाएं भी सारा दिन चलती रही।
अनूपगढ़ वार्ड नम्बर 13 निवासी धर्मेद्र अरोड़ा ने बताया कि वह रात्रि के समय एक शादी से अपने घर जा रहे थे तो आसमान से एक चमकदार बहुत तेज रोशनी दिखाई दी।इसके अलावा कुछ ग्रामीणों ने बताया कि यह धमाके लड़ाकू विमान जैसी तेज अवाज के साथ हुए थे। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली कि पाकिस्तान की मस्जिदों में किसी प्रकार की मुनियादी भी करवाई गई है।इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक बिश्रोई ने बताया कि उक्त तीनों बाते अफवाहे है,जवानों ने दोनों मे से किसी भी बात की पुष्टि नही की है।
जबकि सीमा पर जवान मुस्तैदी से तैनात थे ऐसा कोई कोई वाक्या होता तो जवानों को जरुर पता चलता।पुलिस उपाधीक्षक बिश्रोई से सभी प्रकार के अफवाहों से बचने की सलाह दी है।पुलिस उपाधीक्षक बिश्नोई ने बताया कि ग्रामीणों को किसी प्रकार की अफवाह नही फैलाने के लिए कहा गया है तथा किसी भी प्रकार का संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सूचित करने के लिए भी कहा गया है।
अनूपगढ़ के अलावा रायसिंहनगर क्षेत्र में भी सुने गए धमाके, गत रात्रि हुए धमाकों का केंद्र तो अनूपगढ़ के आस पास का रहा लेकिन अनूपगढ़ के सीमा क्षेत्र के गांव 24 ए,27ए,26 ए,32ए के साथ अन्य कई गांवों के साथ-साथ रायसिंहनगर के 41 पीएस,46 पीएस, बरुवाला,38 पीएस,22 पीटीडी सहित अनूपगढ़ के शहरी क्षेत्र में सुने
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो