scriptघरेलू विवाद को लेकर भाईयों में मारपीट, दोनों गिरफ्तार | Brothers arrested for domestic dispute, both arrested | Patrika News

घरेलू विवाद को लेकर भाईयों में मारपीट, दोनों गिरफ्तार

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 10, 2019 07:08:59 pm

Submitted by:

Ajay bhahdur

क 13 एलएम के चंदूराम बिश्नोई के घर पर उसके दो पुत्र एक दूसरें के साथ मारपीट कर रहे हैं। मारपीट के कारण जानमाल का नुकसान होने का अंदेशा जताया गया।

घरेलू विवाद को लेकर भाईयों में मारपीट, दोनों गिरफ्तार

घरेलू विवाद को लेकर भाईयों में मारपीट, दोनों गिरफ्तार

घड़साना. लूणिया क्षेत्र के चक 13 एलएम में घरेलू विवाद को लेकर मध्य रात्रि को लाठियां चला कर एक दूसरे पर हमला करने तथा जानमाल की धमकी देने के मामलें ड्यूटी ऑफिसर के नेतृत्व में गए पुलिस दल ने घर से गिरफ्तार कर लिया। बाद थाने में झगड़ा करने वाले दोनों भाईयों को हवालात में बंद कर दिया। जांच अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष से दुरभाष पर सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि चक 13 एलएम के चंदूराम बिश्नोई के घर पर उसके दो पुत्र एक दूसरें के साथ मारपीट कर रहे हैं। मारपीट के कारण जानमाल का नुकसान होने का अंदेशा जताया गया। इस पर रात्रिकालीन थाने के डयूटी ऑफिसर यशपाल सिंह, हरनेक सिंह आदि पुलिस दल ने चक 13 एलएम पहुंच कर दोनों भाईयों को झगड़ा करने से रोका। पुलिस की समझाइश पर उलटा असर हुआ। इस पर पुलिस ने थाने में लाकर गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो