scriptबैंक का कर्ज ना चुकाने से परेशान वृद्ध ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम | Bank loan Arrears Old man hanged | Patrika News
श्री गंगानगर

बैंक का कर्ज ना चुकाने से परेशान वृद्ध ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

श्री गंगानगरJan 01, 2019 / 07:27 pm

abdul bari

hanged

hanged

श्रीगंगानगर.
पुरानी आबादी थाना इलाके में वार्ड नंबर ग्यारह में बैंक का कर्ज ना चुकाने से परेशान एक वृद्ध ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुरानी आबादी थाना पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर ग्यारह निवासी महेन्द्र सिंह का बेटा व परिवार 30 दिसंबर को गांव गए हुए थे। 31 दिसंबर की देर रात वे घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया। इस दौरान आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। एक बालिका को दीवार के ऊपर से मकान में अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया गया। कमरे मे जाकर देखा तो महेन्द्र सिंह फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। यह देखकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि लोगों व परिजनों से जानकारी मिली है कि मृतक ने बैंक से कई लाख रुपए का लोन लिया हुआ था। पिछले दिनों ही बैंक वालों ने उसके मकान की कुर्की करने की बात कही थी। इसके चलते वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बेटे व परिवार के घर से बाहर जाते ही मौका पाकर उसने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी बैंक के नोटिस आदि कागजात नहीं लिए है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पुत्र गुरदीप की ओर से थाने में मर्ग दर्ज कराया गया है।

Home / Sri Ganganagar / बैंक का कर्ज ना चुकाने से परेशान वृद्ध ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो