scriptनोट दुगने करने का देता था झांसा, पुलिस ने धर दबोचा | accused of making note double arrested | Patrika News

नोट दुगने करने का देता था झांसा, पुलिस ने धर दबोचा

locationश्री गंगानगरPublished: Aug 26, 2018 10:37:14 am

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

currency

नोट दुगने करने का देता था झांसा, पुलिस ने धर दबोचा

श्रीगंगानगर.

शहर में नेहरू पार्क के समीप कोतवाली पुलिस ने शनिवार दोपहर को नोट दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर को सूचना मिली थी कि नेहरू पार्क के पास एक व्यक्ति नोट दोगुने करने का झांसा देकर ठगी कर रहा है। आरोपी नोट लेकर नोटों के बीच कागज व गत्ते लगी गड्डी पकड़ा देता है और पुलिस आने का भय दिखाकर व्यक्ति को वहां से रवाना कर देता है। उसे नोट गिनने का समय नहीं देता है।
इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दोपहर को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बोगस ग्राहक भेजकर नेहरू पार्क के पास नोट दोगुने करने का झांसा दे रहे काली पहाड़ी बगड़ झुंझुनूं निवासी रविसिंह पुत्र रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया है कि वह दो हजार रुपए के बदले दस हजार रुपए का झांसा देता था। दो हजार रुपए लेकर दस हजार रुपए की गड्डी बताकर व्यक्ति को देता था। जिसमें ऊपर व नीचे दो नोट होते और बीच में कागज लगाकर रखता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
शहर में नेहरू पार्क के समीप कोतवाली पुलिस ने शनिवार दोपहर को नोट दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर को सूचना मिली थी कि नेहरू पार्क के पास एक व्यक्ति नोट दोगुने करने का झांसा देकर ठगी कर रहा है। आरोपी नोट लेकर नोटों के बीच कागज व गत्ते लगी गड्डी पकड़ा देता है और पुलिस आने का भय दिखाकर व्यक्ति को वहां से रवाना कर देता है। उसे नोट गिनने का समय नहीं देता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो