script

बच्चे को बनाना है होशियार, तो घर में रखें ये चीजें

locationनई दिल्लीPublished: Mar 24, 2018 05:50:19 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

जो बच्चे पढ़ने से दूर भागते हैं, उनके लिए बहुत काम की ये वस्तुएं

feng sui tower

नई दिल्ली। माता—पिता अक्सर अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहते हैं। वे चाहते है कि उनका बच्चा बड़ा होकर उनका नाम रौशन करे, लेकिन कई बच्चे ऐसे होते हैं जिनका पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगता। वे हमेशा इससे दूर भागते हैं। अगर आप भी बच्चों की इसी समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको फेंग शुई से संबंधित कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आपका बच्चा क्लास में नंबर वन आ सकता है।

1.क्वार्ट्स क्रिसटल
ये एक तरह का खनिज होता है। जिसे क्रिस्टल भी कहते हैं। फेंग शुई के अनुसार ये चीज बच्चों की पढ़ाई में बहुत मददगार साबित होती है। इसे बच्चों के कमरे में रखने पर वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे बच्चा पढ़ाई में रुचि लेने लगता है।

2.टॉवर
बच्चों की स्टडीज को बेहतर बनाने में फेंग शुई का दूसरा आइटम टॉवर भी बहुत कारगर है। ये आमतौर पर मेटल के बने होते हैं। इनकी डिजाइन पैगोडा से काफी मिलती है। ये बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इससे बच्चे का फोकस भी बढ़ता है।

3.ड्रैगन
फेंग शुई में ड्रैगॅन एक बहुत ही शक्तिशाली चीज है। इसे बच्चों के रूम में रखने से बच्चों की उदासीनता खत्म होती है। वे उत्साही बनते हैं। इससे वे स्टडी में भी ध्यान देने लगते हैं।

4.ऐमिथिस्ट ट्री
बच्चों की स्टडीज के लिए ये आइटम भी बहुत उपयोगी है। ये कई क्रिस्टल से मिलकर बना पेड़ होता है। इसे बच्चों की स्टडी टेबल पर रखने से बच्चे से नीरसता दूर होगी। उसका फोकस अच्छा होगा और सकारात्मक होगा।

5.फेंग शुई मछली
ये मछली घर में संपन्नता लाने के साथ बच्चों में सकरात्मक ऊर्जा भी लाती है। ये चीजों को समझने की ताकत देती है। इसे बच्चे के पास रखने से उसका ध्यान केंद्रित होगा और वो चीजों को जल्दी याद कर लेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो