scriptधूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्था | Arrangement of shade to protect from sunlight | Patrika News
खास खबर

धूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्था

चिलचिलाती गर्मी की धूप से बचने के लिए, विजयपुर नगर निगम ने वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए शहर के प्रमुख भीड़-भाड़ वाले सर्कलों में छाया की व्यवस्था की है।

हुबलीMay 03, 2024 / 08:41 am

Zakir Pattankudi

धूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्था

विजयपुर शहर के बसवेश्वर सर्कल पर लगाए गए हरे छाया के नीचे आश्रय लेते वाहन चालक।

नगर निगम ने की पहल

हुब्बल्ली. चिलचिलाती गर्मी की धूप से बचने के लिए, विजयपुर नगर निगम ने वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए शहर के प्रमुख भीड़-भाड़ वाले सर्कलों में छाया की व्यवस्था की है।
गर्मियों में यहां का औसत तापमान 40 से 42 डिग्री रहता है। सेंट्रल बस स्टैंड के सामने का सर्कल, बसवेश्वर सर्कल, गांधी चौक के सामने सडक़ पर छतरी की तरह लंबा हरा जाल लगाया गया है और छाया की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था जून तक रहेगी।
कभी-कभी यह 43 डिग्री तक पहुंच जाता है। फिर सडक़ों पर पैदल चलना और गाडिय़ों में सफर करना तो और भी मुश्किल होता है।
उप महापौर दिनेश हल्ली ने बताया कि कुछ लोग लू लगने के कारण लडखड़़ाकर गिर जाते हैं, तो कुछ लोग थकान के कारण कमजोर हो जाते हैं। दोपहिया वाहनों पर यात्रा करने वाले बूढ़े, महिलाएं, बच्चे और बीमार लोगों को चिलचिलाती धूप में ट्रैफिक सिग्नल पर दसियों मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। इन सभी कारणों से निगम ने छाया की व्यवस्था की है, जिससे सुविधा हुई है।

Hindi News/ Special / धूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो