script

मौसम ने बदली ऐसी करवट, लोग होने लगे पसीना पसीना

locationजबलपुरPublished: Sep 12, 2018 12:40:55 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मौसम ने बदली ऐसी करवट, लोग होने लगे पसीना पसीना

Weather

Weather

जबलपुर। मौसम में हुए अचानक बदलाव से पारा ऊपर चढ़ा और नमी कम हो गई। तीन दिन से लगातार हो रही धूप के असर से गर्मी, उमस बढ़ी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। वातावरण में नमी के कारण दोपहर बाद आसमान पर बादलों का डेरा होने की संभावना है। हाईप्रोफाइल घर की लडक़ी ने की लव मैरिज, लडक़े को जान खतरा!

news facts- धूप के साथ चढ़ा पारा, उमस करने लगी परेशान

शहर में बुधावार को सुबह से धूप चुभने लगी। बादलों के बीच सूरज ने लुका छिपी के दौरान ही असर दिखाया। दोपहर में धूप के नीचे खड़े होने वाले लोगों को छांव की ओर जाना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिन व रात का तापमान सामान्य के स्तर पर वापस आ गया। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक रहने वाली आद्र्रता 55 प्रतिशत हो गई। अधिकतम तापमान 31.2 एवं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता 79 व शाम की आद्र्रता 55 प्रतिशत रही। पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार 5 किमी प्रति घंटा रही। सीजन की बारिश 1043.5 मिमी हुई है। एमपी के इस शहर में मिला दुनिया का नौंवा अजूबा, देखने वाले रह गए दंग

बुधवार को हाल ये है कि लोगों को पंखे चालू करने की नौबत आ गई। जहां तीन दिन पहले तक ठंडी हवाओं ने लोगों को सिकुडऩे पर मजबूर कर दिया था। आज वे पसीने पसीने हो रहे हैं। अगले एक सप्ताह तक सूरज के तेवर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। बारिश थमने के बाद मौसमी बुखार के मरीजों की संख्या धीरे धीरे कम हो रही है। जो पहले से बीमार हैं, वे अब स्वस्थ होने लगे हैं। डॉक्टरों के अनुसार धूप के चलते बीमारी फैलाने वाले बैक्टिरिया निष्क्रिय होने लगे हैं। इससे मरीजों को जल्द राहत मिल रही है। देश की सबसे बड़ी चेन मार्केटिंग कंपनी के अधिकारियों ने की धोखाधड़ी, जानें पूरा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो