scriptजिसके परिवार ने लगवाया था पॉक्सो एक्ट, उसी युवती के साथ जलकर जान दिया, सदमे में आई प्रेमिका भी जहर खाई | lover couple suicide in sonbhdra | Patrika News
सोनभद्र

जिसके परिवार ने लगवाया था पॉक्सो एक्ट, उसी युवती के साथ जलकर जान दिया, सदमे में आई प्रेमिका भी जहर खाई

दोनों की पहचान शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी पंकज चौहान (25) और बंदनी चौहान (20) के रूप में की गई है। घटनास्थल करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई जंगल के पास खैरपुर अकड़िया का है।घटना की जानकारी होने पर एएसपी ऑपरेशन और घोरावल सीओ ददन प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद चीजों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

सोनभद्रMar 02, 2024 / 03:44 pm

anoop shukla

जिसके परिवार ने लगवाया था पॉक्सो एक्ट, उसी युवती के साथ जलकर जान दिया, सदमे में आई प्रेमिका भी जहर खाई

जिसके परिवार ने लगवाया था पॉक्सो एक्ट, उसी युवती के साथ जलकर जान दिया, सदमे में आई प्रेमिका भी जहर खाई

जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली है। प्रेमी ने जहां आग लगाकर जान दी है, वहीं प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या की। घटनास्थल से पुलिस को पेट्रोल की बोतल, माचिस, फिटकिरी, जहर की शीशी, कंबल बरामद हुआ है।दोनों की पहचान शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी पंकज चौहान (25) और बंदनी चौहान (20) के रूप में की गई है। घटनास्थल करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई जंगल के पास खैरपुर अकड़िया का है।घटना की जानकारी होने पर एएसपी ऑपरेशन और घोरावल सीओ ददन प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद चीजों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर जांच कर रही है। वहीं शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार को दोनों के परिजन पोस्टमॉर्टम हाऊस पहुंचे।
लड़के के पिता ने बताया कि गुरुवार को पंकज ने कहा कि उसे मिर्जापुर जाना है। इससे पहले वह रात में अपनी बहन निवासी खैरपुर अकड़िया, के घर रुकने की बात बोलकर यहां से गया। उसी शाम को पास ही रहने वाली लड़की बंदनी भी घर से चली गई।लड़के के पिता ने बताया कि जहां तक हमें पता है, दोनों ने प्लानिंग की थी और वे साथ में थे। पंकज अपने बहनोई के घर पहुंचा और लड़की भी वहां पहुंची। गुरुवार की रात दोनों वहीं पर रहे। इसके बाद दोनों वहां से निकल गए।हमें बताया गया कि शुक्रवार की शाम दोनों जंगल वाले एरिया में थे। मेरे लड़के पंकज ने शरीर पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा लिया। पास में ही बंदनी भी घर से चली गई।लड़के के पिता ने बताया कि जहां तक हमें पता है, दोनों ने प्लानिंग की थी और वे साथ में थे। पंकज अपने बहनोई के घर पहुंचा और लड़की भी वहां पहुंची। गुरुवार की रात दोनों वहीं पर रहे। इसके बाद दोनों वहां से निकल गए।
प्रेमिका ने जहर तो प्रेमी ने आग लगा कर दी जान

हमें बताया गया कि शुक्रवार की शाम दोनों जंगल वाले एरिया में थे। मेरे लड़के पंकज ने शरीर पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा लिया। पास में ही बंदनी भी थी, जिसने जहर खा लिया था। कुछ लोगों ने पंकज को जलते देखा तो बचाने पहुंचे, तब तक वह बुरी तरह से जल चुका था।मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर करमा थाना और शाहगंज थाने की पुलिस पहुंची। दोनों की शिनाख्त की गई और उनके घरवालों को जानकारी दी गई।सीओ घोरावल ने बताया कि शुरू में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
बरामद शव का PM रिपोर्ट आने पर ही खुलेगा मामला

एसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि दो शव मिले हैं। लड़के की बॉडी पूरी तरह से जल गई है, जिसकी पहचान परिजनों ने की है। वहीं घटनास्थल पर ही लड़की की लाश भी मिली है। इनके पास से कई सारी चीजें मिली हैं, जिनकी गहराई से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर मामला और भी साफ हो जाएगा। हम हर एंगल से घटना की जांच कर रहे हैं।
प्रेमिका की वजह से ही पॉक्सो का आरोपी बना पंकज

एसपी ने बताया कि 2022 में पंकज चौहान के विरूद्ध शाहगंज थाने में पॉस्को एक्ट का मुकदमा पंजीकृत हुआ था, जिसमें पंकज चौहान ने बंदनी चौहान को घर से परिवार की अभिरक्षा से भगाया था। इस घटना के संबंध में शाहगंज थाना में शुक्रवार शाम को सूचना मिली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो