scriptकिशोर के कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया अप्राकृतिक यौनाचार, एक गिरफ्तार | unnatural sex with teenager boy in siwan,one arrested | Patrika News

किशोर के कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया अप्राकृतिक यौनाचार, एक गिरफ्तार

locationसिवानPublished: Nov 06, 2018 08:19:07 pm

Submitted by:

Prateek

आरोपी युवकों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए किशोर के साथ आप्राकृतिक यौनाचार किया…

(सीवान): सीवान में किशोर के साथ ज्यादती करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य युवकों की तलाश जारी है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना जिले के गुठनी गांव की है। गांव के चार युवकों ने पीड़ित किशोर को बात करने के बहाने गांव के एक मकान में बुलाया। आरोपितों ने जबरन पीड़ित के कपडे उतरवाए और इस घटना का वीडियो बना लिया। आरोपी युवकों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए किशोर के साथ आप्राकृतिक यौनाचार किया। किशोर के साथ यह दरिंदगी करना ही इन युवकों के लिए काफी नहीं था। उन्होंने आगे पीड़ित को बुलाने पर आने की बात कही और ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।


इस घटना के बाद से पीड़ित किशोर का व्यवहार बदल गया। पीड़ित के इस बदले व्यवहार को घर वाले भी समझ नहीं पाए। घटना के बाद से परेशान किशोर घर से लापता हो गया। परिजनों ने मुश्किल से पीड़ित को तलाश किया। घर वालों के पुछने के बाद पीड़ित ने घटना का खुलासा किया। परिजनों ने थाने में इस बात की जानकारी दी।

 

परिजनों के थाने में आवेदन देने पर पुलिस ने आरोपी युवकों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। बताया जा रहा है कि भादवि धारा 377 तथा पॉस्को एक्ट के तहत गांव के ही गामा साहनी, रोहित साहनी, अच्छेलाल साहनी व अन्नी साहनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोहित साहनी नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो