scriptनदी किनारे अर्धनग्न हालत में थी महिला, पास में पड़ी थी खून से सनी ये चीज, फिर पास पड़े कपड़ों पर पड़ी नजर तो… | Woman rape and murder in Sitapur | Patrika News

नदी किनारे अर्धनग्न हालत में थी महिला, पास में पड़ी थी खून से सनी ये चीज, फिर पास पड़े कपड़ों पर पड़ी नजर तो…

locationसीतापुरPublished: Jan 23, 2019 10:51:57 am

महिला को इस हालत में देखकर पुलिस के हाथ पैर फूल गए…

Woman rape and murder in Sitapur

नदी किनारे अर्धनग्न हालत में थी महिला, पास में पड़ी थी खून से सनी ये चीज, फिर पास पड़े कपड़ों पर पड़ी नजर तो…

(सीतापुर से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट)

सीतापुर. शहर के बीचोबीच से गुजरी सरायन नदी के किनारे एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शव के पास खून से सना हुआ एक बड़ा पत्थर और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। इससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। उसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कैची पुल स्थित सरायन नदी की है। यहां अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस के काफी प्रयास के बाद महिला की शिनाख्त ग्राम सिंघौडा निवासी उपेंद्र की पत्नी ऊषा के रूप में हुई। शव मिलने के काफी देर बाद पुलिस ने पति के बारे में पता लगाया तो यह जानकारी मिली कि पति और उसके पड़ोसी के बीच ऊषा को लेकर ही विवाद हो गया था। जिस पर पुलिस दोनों को रात में ही थाने ले आई थी। जिसके काफी देर बाद दोनों को छोड़ दिया गया था।

पति पर लटकी शक की सुई

सुबह उषा का शव नदी के किनारे मिलने से पति ने जो बयान दिया है, उसके आधार पर उसकी पत्नी ऊषा विवाद के बाद से ही गायब थी। पुलिस ने शक के आधार पर पति और पड़ोसी दोनों से कड़ाई से पूछताछ की, लेकिन पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर पहुंच नहीं सकी है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो