scriptतो क्या सरकार अब 500 और 2000 के नोट करेगी बैन? कैबिनेट मंत्री के ट्वीट ने बढ़ाई धड़कन | UP minister OM Prakash Rajbhar tweet for notebandi demonetisation | Patrika News

तो क्या सरकार अब 500 और 2000 के नोट करेगी बैन? कैबिनेट मंत्री के ट्वीट ने बढ़ाई धड़कन

locationसीतापुरPublished: Nov 14, 2018 11:54:00 am

आपको याद दिला दें कि 8 नवंबर 2016 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान करते हुए काले धन के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ी थी…

UP minister OM Prakash Rajbhar tweet for notebandi demonetisation

तो क्या सरकार अब 500 और 2000 के नोट करेगी बैन, कैबिनेट मंत्री के ट्वीट ने बढ़ाई धड़कन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के लिए मुसीबत बन चुके उसके अपने ही मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर नया शिगूफा छोड़ा है। अपने बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहने वाले राजभर ने इस बार अजीबो-गरीब मांग कर दी है। उन्होंने अपनी मांग को जायज ठहराते हुए दलील दी है कि अगर भ्रष्टाचार खत्म करनी है तो सरकार को यह कदम उठाना ही पड़ेगा।
फिर से हो नोटबंदी

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक ट्वीट करके माहौल को गर्म कर दिया है। राजभर ने अपने ट्वीट से देश में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए रास्ता सुझाया है। राजभर ने ट्वीट करते हुए एक बार फिर पूरे देश में नोटबंदी करने की मांग की है। राजभर ने अपने ट्वीट में कहा है कि देश से अगर भ्रष्टाचार को खत्म पूरी तरह से खत्म करना है तो 500 और 2000 के बड़े नोट बैन कर देने चाहिए। तभी भ्रष्टाचार से निजात मिल सकती है। आपको बता दें कि 8 नवंबर, 2018 को नोटबंदी के दो साल पूरे हो गए हैं और राजभर ने एक बार फिर नोटबंदी करने की मांग की है।
राजभर ने किया ट्वीट

योगी कैबिनेट के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि देश में अगर भ्रष्टाचार खत्म करना है तो 500 और 2000 रुपए के बड़े नोट बंद कर देने चाहिए। देश में अगर भ्रष्टाचार खत्म करना है तो 500 व 2000 रुपये की बड़ी नोट बंद की जानी चाहिए। सरकार सिर्फ 1 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की नोट चलाये। तभी भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। सरकार सिर्फ 1 रुपए से लेकर 100 रुपए तक के नोट चलाए, तभी भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगेगी।
https://twitter.com/aajtak?ref_src=twsrc%5Etfw
 

नोटबंदी को पूरे हुए दो साल

आपको याद दिला दें कि 8 नवंबर 2016 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान करते हुए काले धन के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ी थी। पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान करते हुए 500 और 1000 के बड़े नोटो को बैन कर दिया था। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद देश की जनता को काफी दिनों तक परेशानी का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में नोटबंदी को सही कदम ठहराया था। केंद्र सरकार ने बाजार में 500 और 2000 के नए नोट उतारे और 1000 के नोटों पूरी तरह से बैन कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो