scriptदरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, थाने में मचा हड़कंप | Sitapur Inspector committed suicide by shooting himself with service revolver | Patrika News
सीतापुर

दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, थाने में मचा हड़कंप

दरोगा ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

सीतापुरApr 12, 2024 / 05:40 pm

Mahendra Tiwari

मृतक दरोगा की फाइल फोटो

मृतक दरोगा की फाइल फोटो

यूपी के सीतापुर जिले के मछरेहटा थाने में तैनात एक दरोगा ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दरोगा की मौत के बाद थाने में अफरा तफरी मच गई। बताया जाता है कि दरोगा ने थाने के पीछे जाकर खुद को गोली मारी है। दरोगा के पास से सुसाइड नोट मिलने की चर्चा है। लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं।
सीतापुर जिले के मछरेहटा थाने में तैनात प्रोन्नति दरोगा मनोज कुमार (55) वर्ष थाने के परिसर में ही रहते थे। शुक्रवार की सुबह वह तैयार होकर ड्यूटी पर आ गए। थाने से उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर लिया। इसके बाद कई बार अंदर बाहर गए। इसके बाद वह अचानक थाने के पीछे चले गए। और रिवाल्वर को अपनी कनपटी पर लगाया। यह देखकर कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। लेकिन तब तक उन्होंने सीने पर रखकर फायर कर लिया। गोली की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी भी दौड़ पड़े। तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा मनोज कुमार मूलतः फतेहपुर जिले के थाना कल्याणपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। परिजन पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि दरोगा बहुत ही संवेदनशील प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। थाने पर पहुंचने वाले हर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए वह खुद परेशान हो जाते थे। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने कहा कि दरोगा मनोज कुमार ने खुद को गोली मार ली है। यह बहुत ही दुखद घटना है। अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है। इसकी जांच के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जो जांच कर रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो