scriptअगर पास कराना है 35 लाख का टेंडर, तो दीजिए एक लाख रुपए घूस, इस खबर ने मचाया हड़कंप | nagar palika eo arrested for taking bribe | Patrika News

अगर पास कराना है 35 लाख का टेंडर, तो दीजिए एक लाख रुपए घूस, इस खबर ने मचाया हड़कंप

locationसीतापुरPublished: Nov 16, 2018 06:39:23 pm

नगर पालिका ईओ निहाल चंद्र को विजलेंस की टीम ने घूस लेते किया गिरफ्तार

सीतापुर। नगर पालिका ईओ द्वारा एक ठेकेदार से घूस लेना महंगा साबित हुआ। लखनऊ की विजलेंस की टीम ने ईओ नगर पालिका को रंगे हाथों कलेक्ट्रेट परिसर में गिरफ्तार कर लिया। ईओ द्वारा घूस लिए जाने का मामला सामने आने के बाद पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया। विजलेंस टीम द्वारा शहर कोतवाली में ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर का हैं। यहाँ सदर नगर पालिका ईओ निहाल चंद्र ने भवन ठेकेदार अनुभव सक्सेना को 35 लाख का टेंडर सड़क और नाली के निर्माण का दिया था। अनुभव सक्सेना के मुताबिक ईओ नगर पालिका द्वारा निहाल चंद्र द्वारा 35 लाख के बदले 1 लाख का कमीशन मांग रहे थे। इसी दौरान ठेकेदार ने पूरे मामले से विजलेंस की टीम को अगवत कराया। विजलेंस टीम के मुताबिक ठेकेदार आज शाम 1 लाख रूपये लेकर ईओ नगर पालिका को देने गया था इसी दौरान पैसे देते ही विजलेंस की टीम ने ईओ को गिरफ्तार कर लिया। विजलेंस टीम ने ईओ नगर पालिका के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो