scriptआजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामपुर सीट पर चर्चा संभव | Akhilesh Yadav reached Sitapur jail to meet Azam Khan Discussion on Rampur lok sabha seat | Patrika News
सीतापुर

आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामपुर सीट पर चर्चा संभव

UP Politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव सीतापुर जेल में बंद आजम खान से मिलने पहुंचे।

सीतापुरMar 22, 2024 / 03:09 pm

Aman Kumar Pandey

akhilesh_yadav__and_azam_khan.jpg

अखिलेश यादव और आजम खान

UP Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार 22 मार्च को सीतापुर जेल पहुंचे। यहां पर सपा मुखिया ने जेल में बंद आजम खान से मुलाकात की। सीतापुर जेल प्रशासन ने करीब एक घंटे की मुलाकात का समय निर्धारित किया था। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र केस मामले में सपा नेता आजम खान कई महीने से जेल में बंद हैं।
बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान के बीच रामपुर लोकसभा सीट को लेकर बाचचीत हुई है। इस मुलाकात के बाद सपा मुखिया रामपुर लोकसभा सीट से टिकट का ऐलान भी कर सकते हैं। हालांकि कैंडिडेट कौन होगा इसपर कयास और अटकलें लगाई जा रही हैं। 2024 के चुनाव से पहले अखिलेश और आजम खान की इस मुलाकात से प्रदेश की सियासी गर्मी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने यूपी के लिए तय किए उम्मीदवार, वाराणसी में PM मोदी के सामने ये लड़ सकते हैं चुनाव

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जानकारी के बता दें कि आजम खान जबसे दूसरी बार यहां बंद किये गए हैं। तबसे लेकर अभी तक अखिलेश यादव की सीतापुर जेल में यह पहली मुलाकात है। सपा मुखिया के पहुंचने से पहले सीतापुर जेल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान इकट्ठा हो गए थे। इस दौरान सुरक्षा की नजरिए से भारी पुलिस बल भी तैनात रही। अखिलेश यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता और रामपुर जिले से सपा अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
जानें क्यों हुई थी आजम खान को सजा ?

पिछले साल फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट केस मामले में सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी करार देते हुए अदालत ने 7-7 साल की सजा सुनाई गई थी। फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट का यह केस साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। तब अब्दुल्ला आजम ने रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में आजम की जीत भी हुई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो