scriptलड़की की गोदभराई करने जा रहा परिवार अचानक पहुंच गया यहां, सभी की हालात देखकर उड़ गए लड़की के परिजनों के होश, मचा हड़कंप | 12 people injured the big road accident in sitapur | Patrika News

लड़की की गोदभराई करने जा रहा परिवार अचानक पहुंच गया यहां, सभी की हालात देखकर उड़ गए लड़की के परिजनों के होश, मचा हड़कंप

locationसीतापुरPublished: Jun 18, 2019 11:56:02 pm

लड़की की गोदभराई करने जा रहा परिवार अचानक पहुंच गया यहां, सभी की हालात देखकर उड़ गए लड़की के परिजनों के होश

12-people-injured-the-big-road-accident-in-sitapur

लड़की की गोदभराई करने जा रहा परिवार अचानक पहुंच गया यहां, सभी की हालात देखकर उड़ गए लड़की के परिजनों के होश, मचा हड़कंप

सीतापुर. जनपद में गोद भराई संस्कार के लिए जा रही यात्रियों से भरा पिकअप डाला अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसा इतना जोरदार था कि पिकअप पलटते ही उसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में सबसे अधिक चोटिल होने वाली महिलाएं ही शामिल थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा हैं।

टायर फटने से हुआ भयानक हादसा

घटना संदना थाना क्षेत्र में सिधौली मिश्रिख मार्ग पर गोपालपुर ईंट भट्ठे के पास की हैं। यहां माल थाना क्षेत्र के निवासी रामलखन कर पुत्र की गोदभराई का कार्यक्रम था। जिसमे रामलखन अपने सभी रिश्तेदारों को एक पिकअप डाले से भरकर संदना जा रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक इसी दौरान गोपालपुर ईंट भट्ठे के पास पहुंचते ही पिकअप का टायर अचानक फट गया और वाहन अनियंत्रित हो गया जिसके परिणामस्वरूप पिकअप पलट गया और उसमें सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

एक दर्जन लोग घायल

पिकअप के पलटते ही उसमें सवार महिलाएं बच्चों सहित तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचात दिया और दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो