scriptसरकार राजधर्म निभाती तो पंचकूला जलने से बच जाता- हुड्डा | If the government plays the rajdharma then the Panchkula survives burning - Hooda | Patrika News

सरकार राजधर्म निभाती तो पंचकूला जलने से बच जाता- हुड्डा

locationसिरसाPublished: Aug 30, 2017 11:46:00 pm

डेरा प्रमुख को दोषी करार दिये जाने के बाद भड़की हिंसा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनोहर लाल सरकार को निशाने पर लिया

Bhupinder Singh Hooda-Manohar Lal Khattar

Bhupinder Singh Hooda-Manohar Lal Khattar

चंडीगढ़। डेरा प्रमुख को दोषी करार दिये जाने के बाद भड़की हिंसा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनोहर लाल सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने पंचकूला हिंसा को सरकार की नाकामी बताया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डेरा प्रमुख की पेशी से पहले ही हालातों को नियंत्रित किया जा सकता था।

पंचकूला में भड़की हिंसा से भी बचा जा सकता था, लेकिन सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के चलते कोई कार्रवाई नहीं की। हुड्डा ने हरियाणा सरकार को नाकाम करार दिया और हिंसा के लिए भी जिम्मेदार ठहराया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचकूला में हुए दंगों और आगजनी मामले में हुए नुकसान का जायजा लिया। हुड्डा पंचकूला की हिंसा में घायल लोगों से भी मिले।

हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचकूला में कड़ी सुरक्षा थी। हर जगह चेकिंग हो रही थी, पंचकूला में इतनी सुरक्षा के बाद भी इतने लोगों को कैसे आने दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। ऐसा सरकार के तीन साल में तीन बार हुआ है। हरियाणा सरकार बिना सोच और बिना विजन की सरकार है। हुड्डा ने कहा कि डेरा मामले में न्यायपालिका ने अपना धर्म निभाया लेकिन सरकार ने अपना राधर्म नहीं निभाया है।

यदि सरकार अपना राधर्म निभाती तो पंचकूला में जो तोडफ़ोड़ और आगजनी हुई वो न होती। ये सारी घटना वोट बैंक के लिए हुई है। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सरकार बनी है तब से प्रदेश का विकास रुक गया है। बीजेपी अपना बचाव कर रही है लेकिन सरकार इस मामले में पूरी तरह से विफल हुई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हरियाणा सरकार ने अपना काम अच्छे से नहीं किया।

हुड्डा ने हरियाणा सरकार के लिए राष्ट्रपति शासन की मांग की है। पंचकूला में भड़की हिंसा से भी बचा जा सकता था लेकिन सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के चलते कोई कार्रवाई नहीं की। हुड्डा ने हरियाणा सरकार को नाकाम करार दिया और हिंसा के लिए भी जिम्मेदार ठहराया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो