READ : कंकाल ने खोला हत्या का राज, 5 माह बाद गिरफ्तार भाई ने पुलिस को बताई मर्डर की ये खौफनाक स्टोरी
वापसी में रात्रि लगभग 8.30 बजे बीलवाड़ी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रात में सूचना मिलने पर गांव के लगभग 50 आदमी शाहपुरा पहुंच गए तथा सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा दोनों के शव डोकन लेकर आए।
READ MORE AT : राजस्थान का ये MLA खुद की जेब से 20 करोड़ रुपए खर्च कर करेगा बेहद नेक काम
बाद में दोनों की अर्थियों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान रविवार को पूरे गांव के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। मृतकों में जय सिंह गुर्जर अविवाहित था जबकि मूलाराम विवाहित था जिसके अभी कोई संतान नहीं है। मूलाराम की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है।
मौत भी नहीं छुड़ा सकी दोनों की यारी
मृतक मूलाराम व जय सिंह में बचपन से ही गहरी दोस्ती थी। दोनों के घर पास पास होने से दोनों मित्र अकसर पूरा दिन साथ ही रहते थे। दोनों में किसी एक के रिश्तेदारी में कोई भी कार्यक्रम होने पर भी दोनों साथ ही जाते थे। रविवार को भी दोनों की दोस्ती की पूरे गांव में चर्चा होती रही। लोगों का कहना था कि मौत भी दोनों को एक दूसरे से अलग नहीं कर पाई।