scriptHappy Ganesh Chaturthi 2018 : सीकर में आस्था का सैलाब उमड़ा तो गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ | Sikar Celebrates Ganesh Chaturthi at Ganesh Temple Fatehpuri Gate | Patrika News

Happy Ganesh Chaturthi 2018 : सीकर में आस्था का सैलाब उमड़ा तो गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

locationसीकरPublished: Sep 13, 2018 07:28:33 pm

Submitted by:

vishwanath saini

सीकर जिला मुख्यालय पर फतेहपुरी गेट स्थित गणेश मंदिर में चार दिवसीय महोत्सव के बीच गुरुवार दोपहर कों महाआरती का आयोजन किया गया।

sikar latest news

Ganesh mandir sikar

सीकर. गणेश चतुर्थी का पर्व गुरुवार को अंचलभर में आस्था और उल्लास से मनाया जा रहा है। गणेश मंदिरों में दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है। जगह जगह विशेष पूजा अर्चना, भजन- कीर्तन और छप्पन भोग की झांकियों के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इस दौरान सीकर जिला मुख्यालय पर फतेहपुरी गेट स्थित गणेश मंदिर में चार दिवसीय महोत्सव के बीच गुरुवार दोपहर कों महाआरती का आयोजन किया गया। वहीं, अब भगवान गणेश की शहरभर में शोभायात्रा निकाली जा रही है। अंचल में जगह जगह पांडालों में भी गणेश महोत्सव की धूम मची है। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गणेश पूजा का दौर जारी है। इस दौरान गणेश मंदिरों से लेकर पांडालों तक की शानदार सजावट भी देखने को मिल रही है।

सीकर गणेश चतुर्थी के चार दिवसीय महोत्सव के तहत बुधवार को फतेहपुरी गेट स्थित सिद्ध पीठ गणेश मन्दिर में मोदकों का भोग लगाया गया। शहर में स्थित बाकी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। महन्त सीताराम पुजारी ने बताया कि मुख्य महोत्सव के तहत बुधवार को भगवान का सिंजारा मनाया गया। मन्दिर को विशेष फूलों व लाइटों से सजाया गया।

गुरुवार को गणेश जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दोपहर 12.05 पर जन्म आरती होगी। शाम चार बजे बजे से मन्दिर प्रांगण से शोभायात्रा प्रारम्भ होगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस फतेहपुरी गेट स्थित मंदिर पहुंचेगी। सन्तों के सानिध्य में भजन संध्या होगी। पंडित मनोज पारीक के अनुसार गणेशजी का जन्मोत्सव घर-घर पूजा करके मनाया जाएगा। श्री बालाजी नययुवक मंडल सिद्धी विनायक द्वारा दोपहर को सवा बारह मूर्ति स्थापना होगी। इसके बाद गणेश पूजा, महाआरती व रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इधर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धी सिद्धी विनायक मंदिर में बुधवार को रूद्राभिषेक हुआ। गुरुवार को दोपहर सवा बारह बजे महाआरती, प्रसाद वितरण तथा रात को जागरण होगा।


निशान पद यात्रा कल


सीकर. अमरचंद झुंझार महाराज का 53वां शहीद दिवस चांदपोल गेट स्थित मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। रामावतार कलावटिया ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम पुजारी अनिल पारीक के सानिध्य में होंगे। जिसके तहत मंदिर को सजाया जाएगा और 56 भोग लगाए जाएंगे। 14 सितंबर को दोपहर में झांकियों के साथ निशान पद यात्रा निकाली जाएगी। जो कि, प्रमुख मार्गों से होते हुए बाडलवास स्थित झुंझार धाम पहुचेगी। इसके अलावा 15 सितंबर को शहीद दिवस पर सुबह 10.15 बजे झंडारोहण व सलामी का कार्यक्रम होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो