scriptपति को शराब के नशे में चूर करके पत्नी से किया रेप | married woman rape in changoi village of taranagar churu | Patrika News

पति को शराब के नशे में चूर करके पत्नी से किया रेप

locationसीकरPublished: Nov 17, 2018 10:46:19 am

Submitted by:

vishwanath saini

घटना चूरू जिले के तारानगर थाना इलाके के गांव चंगोई की है। पीडि़त महिला ने एक जने के खिलाफ दुष्कर्म का मामला शुक्रवार को तारानगर पुलिस थाने में दर्ज करवाया है।

married woman rape in changoi village of taranagar churu

married woman rape in changoi village of taranagar churu

तारानगर (चूरू). राजस्थान में चूरू जिले में एक व्यक्ति को शराब के नशे में चूर करके उसकी पत्नी के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। घटना चूरू जिले के तारानगर थाना इलाके के गांव चंगोई की है। पीडि़त महिला ने एक जने के खिलाफ दुष्कर्म का मामला शुक्रवार को तारानगर पुलिस थाने में दर्ज करवाया है।

तारानगर पुलिस के मुताबिक गांव चंगोई निवासी महिला ने रिपोर्ट दी कि गांव मिखाला निवासी सुरेश कुमार 11 नवम्बर की रात को उसके पति के पास आया। उसने महिला के पति को अधिक शराब पिलाकर उसे सुला दिया। उसके बाद उसने महिला के कमरे में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी सुरेश कुमार ने महिला का मुह बंद कर उसे होहल्ला नहीं मचाने दिया।

आरोपी सुरेश कुमार ने महिला व उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। जिससे डर कर अब तक महिला आरोपी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं करवा सकी। शुक्रवार को पीडि़त महिला पति के साथ थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो