scriptGaurav Yatra Sikar Live : सीएम बोलीं-लक्ष्मणगढ़ को हमने सब कुछ दिया, अब थोड़ी देर बाद आएंगी सीकर | Rajasthan cm raje Gaurav yatra in Laxmangarh sikar | Patrika News

Gaurav Yatra Sikar Live : सीएम बोलीं-लक्ष्मणगढ़ को हमने सब कुछ दिया, अब थोड़ी देर बाद आएंगी सीकर

locationसीकरPublished: Sep 24, 2018 03:35:36 pm

Submitted by:

vishwanath saini

www.patrika.com/sikar-news/

Rajasthan cm raje Gaurav yatra in Laxmangarh sikar

Rajasthan cm raje Gaurav yatra in Laxmangarh sikar

लक्ष्मणगढ़. मुख्यमंत्री राजे ने लक्ष्मणगढ़ की सभा में कांग्रेस पर प्रहार करते हुए विकास की योजना गिनाई। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि लक्ष्मणगढ़ में हमारा विधायक भले ही नहीं बना हो। लेकिन हमने लक्ष्मणगढ़ के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोडी। उन्होंने लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो को गिनाया।

विकास मंच का भाजपा में विलय
लक्ष्मणगढ़ की राजनीति में वर्षों तक मजबूत पहचान रखने वाले लक्ष्मणगढ़ विकास मंच का भाजपा में विलय हो गया। मुख्यमंत्री राजे ने मंच के संयोजक दिनेश जोशी को समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं सीकर की सभा में पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है। दोनों के भाजपा में शामिल होने से खासकर सीकर जिले के सियासी समीकरण बदल गए है।

प्रदेशाध्यक्ष ने घर में मांगा समर्थन


प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने अपने गृह जिले सीकर में कार्यकर्ताओं से मेहनत के दम पर पार्टी को दुबारा सत्ता में लाने का आह्मन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनेश जोशी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लगवाए जय-जय राजस्थान नारे। सीएम ने किया लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के शहीदों को नमन। शहीदों ने बढ़ाया शेखावाटी का मान।

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को किया याद। सीएम बोली, पूर्व प्रधानमंत्री ने ही शहीदों के अंतिम संस्कार की चिन्ता की। उन्होंने ही शहीद को सम्मान के साथ घर भिजवाने का काम किया था। शहादत देने वालों को देश कभी नहीं भूलेगा। शहीद परिवारों को नमन करती हूं।
लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा ३१४ काम हुए। कुम्भाराम लिफ्ट परियोजना भी भाजपा की देन। सीवरेज प्रोजेक्ट को भी भाजपा ने आगे बढ़ाया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि का भवन २०१९ तक पूरा होगा। कांग्रेस ने रोका था विवि का काम। हमने सत्ता में आते ही विवि के विकास को आगे बढ़ाया। युवाओं के लिए सरकार गंभीर है। सीकर सहित प्रदेश में सात मेडिकल कॉलेज खोले। कांग्रेस ने ५० साल में मेकिडल कॉलेज नहीं खोला, हमने पांच साल में खोलकर दिखाया।
लक्ष्मणगढ़ में भाजपा ने ९ विद्युत जीएसएस बनाकर दिखाए। पहले स्कूल क्रमोन्नयन के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे, हमने ज्यादातर स्कूलों को सीनियर सैकण्डरी में क्रमोन्नत किया। हमारे हाथ में जादू नहीं है।


प्रदेश में ६८ हजार शिक्षकों की भर्ती है। प्रदेश के शिक्षकों को दी बधाई। सीएम बोली शिक्षकों ने मेहनत के दम पर नामांकन बढ़ाने के साथ परिणाम प्रतिशत भी सुधारा। शिक्षा के मामले में राजस्थान अग्रणी प्रदेश बन जाएगा। समय पर पेंशन दी, गरीबों के मोबाइल पर आता है पेंशन। हमने भ्रष्टाचार को कम करने का काम किया है। हमारी बेटी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की तो फांसी की सजा दी जाएगी। एेसा कानून हमने बना दिया है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो