दांतारामगढ़ थानाप्रभारी हेमराजसिंह ने बताया कि आरोपित को किशनगढ़ में हत्या कर शव फैंके गए स्थान की तस्दीक करवाई गई। पुलिस ने किशनगढ़ हाईवे का वह पुलिया देखा जहां युवती को मारकर फैंकना बताया। वहां पर किशनगढ़ पुलिस को २३ मई को एक युवती का शव मिलने की जानकारी मिली थी। किशनगढ़ पुलिस की मदद से फोटो व कपड़ों के आधार पर संतोष की शिनाख्त करवाई गई। आरोपित को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमाण्ड लिया गया है।
READ : लव, सेक्स और धोखा की इस रियल लाइफ स्टोरी में युवती ने नहीं तोड़ी सगाई तो युवक ने कर दी सारी हदें पार
उल्लेखनीय है कि भारीजा की बाज्या की ढाणी का प्रहलाद जाट २२ मई २०१८ को दांतारामगढ़ से एक युवती का अपहरण कर ले गया था। जिसकी उसी दिन हत्या कर शव किशनगढ़ के पास डाल दिया था। पुलिस ने आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया था।
सगाई तोडऩे का बनाया था दबाव
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित ने युवती की मां को मुंहबोली मौसी बना रखा था। ऐसे में युवक का उनके घर आना-जाना था। आरोपित ने करीब ढाई साल पहले युवती से जबरन संबंध बना लिए। इसके बाद युवती की सगाई तय हो गई। आरोपित उसकी सगाई तुड़वाना चाहता था। उसने युवती पर सगाई तोडऩे का दबाव बनाया। उसने सगाई तोडऩे से इनकार कर दिया तो आरोपित उसका अपहरण करके किशनगढ़ ले गया। वहां रात को उसकी हत्या कर शव पुलिया के नीचे डाल दिया।
शव की छह दिन तक नहीं हुई थी शिनाख्त
आरोपित प्रहलाद वारदात के दिन संतोष को किशनगढ़ ले गया। वहां दिनभर संतोष को घुमाया और होटल में खाना खिलाया। इस दौरान प्रहलाद ने उस पर रिश्ता तोडऩे का दबाव बनाया, संतोष नहीं मानी तो हत्या कर शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया। इतना ही नहीं संतोष की जिस लड़के से सगाई कर रखी थी।
उसको भी प्रहलाद ने धमकिया दी व मैसेज किए थे। किशनगढ़ पु़लिस को 23 मई को नसीराबाद हाइवे स्थित श्रीनगर रोड़ पुलिया पर अज्ञात युवती का शव मिला था। छह दिन के प्रयास के बाद भी शव शिनाख्त नही होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर 29 मई को संतोष का अंतिम संस्कार करवा दिया था।